RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जुलाई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में दक्षिण सूडान, जिम्बाब्वे, स्पेन और अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों के नाम इस प्रकार हैं:
1 लुमुम्बा मकेले न्याजोक, दक्षिण सूडान गणराज्य के राजदूत
2.स्टेला नकोमो, जिम्बाब्वे गणराज्य की राजदूत
3. जुआन एंटोनियो मार्च पुजोल, स्पेन के राजदूत
4.मारियानो अगस्टिन काउसिनो, अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूत
