
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)28 सितंबर।शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर 27 सितंबर को नवचेतना सामाजिक कल्याण संस्थान के तत्वावधान में रविवार को आरा स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमेँ 28 लोगो ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा। इस दौरान युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर पवन सत्यार्थी ने कहा कि रक्तदान महादान है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संस्था की ओर से लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवचेतना सामाजिक कल्याण संस्थान के सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रक्तदाताओं में मुकेश सिंह , पवन सत्यार्थी ,ओपी.पांडेय , रौशन पांडेय , शिवम सिंह , नवीन जी , राहुल कुमार , आदित्य सोनी , सुमित कुमार , मृणाल , मयंक , सिद्धार्थ , इत्यादि लोग शामिल रहें।
