RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)28 सितंबर।उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। परिसदन आगमन पर उपायुक्त रवि आनंद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित मामले, लीज बंदोबस्ती, विकास कार्यों के लिए भू-हस्तांतरण, राजस्व न्यायालय में लंबित वाद, रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (RCMS), सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित मामले सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की प्रगति एवं निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली।

प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबे समय से लंबित वादों एवं मामलों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा अभिलेखों का संधारण एवं कार्यालयीन कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता अरविंद कुमार को अपने अधीनस्थ अंचल कार्यालयों एवं हल्का कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के साथ-साथ औचक निरीक्षण भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए लंबित मामलों की समीक्षा करने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने आपदा प्रबंधन, राजस्व एवं भू-हस्तांतरण से संबंधित मामलों के निष्पादन में विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने पर भी जोर दिया। साथ ही, RCMS एवं सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों के समयबद्ध निष्पादन एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रमंडलीय आयुक्त ने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा आमजनों से संबंधित मामलों के निष्पादन में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मत्स्य पालन सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने कोच्चि में आईसीएआर-सीआईएफटी के कामकाज की समीक्षा की।

rktvnews

राजस्थान:बाल, महिला और युवा कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सरकार उठा रही है ठोस कदम: मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:कथा से भक्ति उत्पन्न होती है और भगवान की प्राप्ति कराती है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

दुनिया को अलविदा कह गए रतन टाटा,86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।

rktvnews

सर्व धर्म पूजा के साथ एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment