RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर:भूख हड़ताल पर बैठे होम गार्ड अभियार्थी! नियुक्ति नहीं मिलने पर आत्मदाह को है तैयार।

आरा/भोजपुर 9 अक्टूबर। आज बिहार गृह रक्षा वाहिनी द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष राम पुकार सिंह की अध्यक्षता और कामेश्वर राय यादव के नेतृत्व में मांगो के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे।
गृह रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने बताया की भोजपुर के होम गार्ड अभ्यार्थी वर्ष 02/11 के विज्ञापन की शारीरिक परीक्षा में पास हुए थे लेकिन मेरिट से वंचित थे।
अभियार्थियो ने बिहार सरकार से गुहार लगाते हुए कहा की 12 वर्षों के बाद बहाली कराए गए की शारीरिक परीक्षा में पास चयनित से वंचित 350 अभ्यर्थियों को चयनित किया जाए क्योंकि 12 वर्षों के बाद कराई गई बहाली ये सरकार की कमी है। अभ्यर्थियों ने कहा की सूचना के अनुसार जिले में गृह रक्षा वाहिनी के 800 से 900 पद खाली है जिसपर दूसरे जिले से आकर भोजपुर में सेवा दे रहे है क्यों नही भोजपुर जिले के अभियार्थियों को चयनित किया जा रहा है। भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा की इस संबंध में उन्होंने भोजपुर डीएम से भी बात की जिन्होंने ऊपर से आदेश होने पर बहाली करने की बात कर दिलासा दिया।
भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार से गुहार लगाते हुए कहा है की इस विभागीय उदासीनता के कारण अब हमारी उम्र नही रही की किसी और बहाली में जा सकें। आलम यह है की शारीरिक परीक्षा पास लगभग 350 अभियार्थी सड़क पर रोजी रोटी की तलाश में दर दर भटक रहे है।
अभ्यर्थियों ने मांगे जब तक नही मानी और नियुक्ति पत्र नही दिया जाता तब तक भूख हड़ताल पर डटे रहने की बात कही और कहा की हम आत्मदाह को भी तैयार है।
भूख हड़ताल में शामिल लोगो में मुख्य रूप से धनजी यादव,विश्वजीत यादव, रेणु कुमारी, जनमुनी कुमारी,अमित शर्मा,सिपाही यादव,जितेंद्र प्रसाद,प्रमोद सिंह,राजू प्रसाद आदि है।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विवि के छात्र कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा

rktvnews

हौसलों को बुलंद कर बेरोजगारी को मात दे युवा पीढ़ी: रघुपति यादव

rktvnews

मैन्युअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

चतरा: डीसी ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से बूथों पर मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने व जिले में अधिक से अधिक मतदान हो को ले की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:झूठ का पुलिंदा है आरके सिंह का कथित रिपोर्ट कार्ड : सुदामा प्रसाद

rktvnews

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।

rktvnews

Leave a Comment