RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)02 फरवरी।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में 3 फरवरी से आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी तथा परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 (पूर्व में 144) का सख्ती से पालन कराया जाए तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, जैसे पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कदाचार की सूचना मिलने पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी दंडाधिकारी नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे एवं स्थिति की सतत निगरानी रखेंगे।

Related posts

स्‍कोडा ऑटो इंडिया 2024 में कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी, 2024 से होगी लागू।

rktvnews

26 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में महान नाट्य-शास्त्री डा चतुर्भुज की मनायी गयी जयंती।

rktvnews

बक्सर:लोक सेवा प्रदायगी में बक्सर जिले को लगातार तीसरी बार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान।

rktvnews

गिरीडीह:पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रखी आधारशिला , राज्य का होगा तीसरा निजी मेडिकल कॉलेज ।

rktvnews

Leave a Comment