RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

पूर्वी चंपारण:09 मार्च, 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

पूर्वी चंपारण/मोतिहारी 18 फरवरी।जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी के निदेश के आलोक में अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आगामी 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बानने के लिए जिला प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। सचिव डालसा अरूण कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य बिधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के तत्वाधान में दिनांक 09.03.2024 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी में किया जायेगा जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा। सुलहनीय वादों यथा आपराधिक मामले दिवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व बिजली पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित एनआई एक्ट 138 के अन्तर्गत दर्ज केस, बैंक ऋण, कर्मचारियें के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह- समाझौते के आधार पर किया जायेगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में बिना खर्च बिलकुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी ऐसे सभी मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाये ताकि इसका निःशुल्क समाधान किया जा सके। पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर एवं लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करेंगे तो अधिक से अधिक वादो को सुलह कराने में सहुलियत रहेगी।

Related posts

बेहतर जल संवर्धन और प्रबंधन हेतु मध्यप्रदेश को देश में मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया बरौली आरटीपीएस,अंचल,प्रखंड कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण।

rktvnews

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने दूरसंचार नेटवर्क सुरक्षा के लिए नेटवर्क संचालन केन्‍द्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: महापौर ने किया सरत जैन मेमोरियल बिहार राज्य अंडर 15 ओपन औऱ बालिका शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment