RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:10 नवनियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं को जिलाधिकारी ने वितरित किया नियोजन पत्र।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)11 जुलाई।समाज कल्याण विभाग के तहत समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत सारण जिला में उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध 37 महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियोजन किया गया है।
इनमें से 21 महिला पर्यवेक्षिकाओं को उनके शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत पहले ही नियोजन पत्र दिया गया है। इनमें से 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं ने योगदान भी दे दिया है।
10 अन्य नियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं के शैक्षणिक दस्तावेज का सत्यापन का कार्य पूरा होने के उपरांत आज जिलाधिकारी अमन समीर ने अपने कार्यालय वेश्म में इन सभी को नियोजन पत्र वितरित किया। आज किरण कुमारी,प्रिती सिंह,पूर्णिमा कुमारी, खुशबू कुमारी,सुधा कुमारी, सरिता कुमारी, कुमारी अम्बालिका, श्वेता कुमारी, निर्मला देवी एवं ममता कुमारी को नियोजन पत्र वितरित किया गया।
शेष 6- कुमारी श्वेता सिंह, बबीता कुमारी, किशोर प्रसाद सुमना, अर्चना देवी, विजया रानी एवं कुसुम शर्मा के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन प्रक्रियाधीन है, सत्यापन पूरा होने के उपरांत इन्हें नियोजन पत्र दिया जायेगा।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी अनुपमा भी मौजूद थीं।

Related posts

इंदौर:संभागायुक्त ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का ईनामी नय्यर इकबाल उर्फ मो नय्यर।

rktvnews

पीलीबंगा में हुआ ब्लॉक स्तरीय ओबीसी संवाद कार्यक्रम!ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने सुने सुझाव।

rktvnews

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सैन्य अकादमी में 157वीं पासिंग आउट परेड का अवलोकन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बागपत:सुगम्य भारत का सपना दिव्यांग बच्चों के संग होगा साकार।

rktvnews

Leave a Comment