RK TV News
खबरें
Breaking News

पुष्कर सिंह धामी ने नितिन गडकरी से मिल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से वर्ष 2016 में ही सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उच्चीकृत हुए 6 मार्गों की अधिसूचना जारी करने एवं कुमाऊं व गढ़वाल को संयोजित करने वाले मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध किया।
साथ ही उन्होंने मोहकमपुर ROB से अजबपुर ROB तक के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में परिवर्तित करने, देहरादून में निर्माणाधीन रिंग रोड पर शेष कार्य को स्वीकृति प्रदान करने, देहरादून-मसूरी की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ बनाने हेतु प्रस्तावित योजना को ‘विजन-2047’ में सम्मिलित करने एवं अफजलगढ़-भागूवाला बाईपास के निर्माणाधीन प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

Related posts

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जगदीशपुर विधानसभा में आरके सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा।

rktvnews

दुमका:14 जनवरी को तातलोई में पर्यटकों के आगमन को लेकर उपायुक्त ने दिए त्वरित तैयारी पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

जियोफाइनेंस ऐप पर अब अलग-अलग बैंकों और NBFC की एफडी सुविधा उपलब्ध।

rktvnews

गढ़वा:यातायात नियमो के प्रति जागरूकता को लेकर किया गया रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

rktvnews

सारण के पांच सीएचसी बनेंगे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र, गांवों तक पहुंचेगी अत्याधुनिक इलाज सुविधा।

rktvnews

Leave a Comment