RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:ई. नरेंद्र कुमार सिंह बने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य।

:ई. नरेंद्र कुमार सिंह 

RKTV NEWS/पटना(बिहार)11 जुलाई।सहरसा जिला अंतर्गत महिषि थाना के गांव मैनाग्राम निवासी ई. नरेंद्र कुमार सिंह ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माननीय सदस्य का पदभार ग्रहण कर लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने विगत 08 जुलाई को इस आशय की अधिसूचना जारी की थी। उनकी नियुक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 (2005 का 53) की धारा 14 की उपधारा 2 (इ) के अधीन अगले पांच वर्षों के लिए की गई है। बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के पूर्व उपाध्यक्ष रहे श्री सिंह को प्रशासनिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम करने का विशाल अनुभव है। बिहार इंजीनियरिंग काॅलेज, पटना में अध्ययन के दौरान वे छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे। कोसी क्षेत्र का निवासी होने के कारण आपदाओं खासकर बाढ़ की विनाशलीला को काफी करीब से देखा है। श्री सिंह उच्च जातियों के लिए राज्य आयोग के सदस्य रह चुके हैं। बिहार राज्य भंडार निगम के निदेशक का दायित्व भी सफलतापूर्वक संभाला है। आप भारतीय रेल की यात्री सेवा समिति के पूर्व सदस्य भी रहे हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश:सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सार्वजनिक प्याऊ किए जाएं प्रारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:साइबर हैकथॉन 2025 का समापन।

rktvnews

सुपौल: स्वच्छता पर्यवेक्षको का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:पटना में आयोजित राणा भामाशाह सम्मेलन में सैकड़ो गाडियों के काफिले संग बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की लूट, चोरी एवं ठगी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई,1 करोड़ 43 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति बरामद।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment