RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी ने जिला परिषद सारण के सदस्यों की बुलाई बैठक!जिला परिषद उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के संबंध में सदस्यों का लिया गया पक्ष।

सारण/छपरा 21 फरवरी।जिला परिषद सारण के उपाध्यक्ष के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में आज जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला परिषद के सदस्यों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में 47 में से कुल 43 सदस्य उपस्थित हुए।
यह बैठक उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में पंचायतीराज अधिनियम के सेक्शन 157 के तहत अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव की प्रक्रिया लेकर आहुत की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को इस बैठक के उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। सभी उपस्थित सदस्यों का हस्ताक्षर जिलाधिकारी की उपस्थिति में दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों से अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के संदर्भ में किसी भी प्रकार की आपत्ति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव में लगाये गए आरोप के मेरिट के संदर्भ में सदस्यगण अविश्वास प्रस्ताव के लिये निर्धारित की जाने वाली तिथि को आहुत बैठक में आपस में चर्चा कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि उनके स्तर से सात दिनों के अंतर्गत अंतिम आदेश पारित किया जायेगा।
इसके उपरांत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान के लिए सक्षम स्तर से तिथि निर्धारित की जायेगी। निर्धारित तिथि को आहुत बैठक में सदस्यगण लगाये गए आरोपों के मेरिट पर आपस में चर्चा कर सकते हैं। चर्चा के उपरांत मतदान की प्रक्रिया अपनाई जायेगी तथा बहुमत के आधार पर निर्णय होगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर अचानक पहुंचे डेयरी प्लांट।

rktvnews

भोजपुर: मैट्रिक पास वालो के लिए सुनहरा अवसर,डाक विभाग कर रहा है डायरेक्ट एजेंट की बहाली।

rktvnews

भोजपुर:अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्थानों पर छापेमारी।

rktvnews

एआई समिट का गलगोटिया कांड : बीजेपी-मोदी के भारत में झूठ का पर्दाफाश।

rktvnews

MoHUA की एसबीएम-GOBARdhan बायोगैस कॉन्फ्रेंस के लिए मंच तैयार।

rktvnews

भारत की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जो ‘नेट ज़ीरो एलायंस’ में शामिल।

rktvnews

Leave a Comment