
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी , चिकित्सा मंच प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा ने बड़हरा क्षेत्र के केशवपुर का दौरा किया ।बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं को सुना एवं केशवपुर बांध के पास, बस स्टैंड बरामदे में लोगों को जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया। इस कार्य में बड़हरा पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी भी साथ थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग था, छोटू कुमार जयप्रकाश एवं शशिकांत यादव छोटू तथा एएनएम रेशमी कुमारी , सीएचओ कम जी एनएम बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
डॉ सिन्हा ने बताया कि अब बाढ़ का पानी काफी कम हो गया है। मगर बाढ़ के कारण अब क्षेत्र में बीमारी, महामारी के प्रकोप की आशंका है ।अतः स्वास्थ्य कर्मी लोगों को बराबर क्षेत्र पर ध्यान रखना है, जिससे लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया, उल्टी, पेट दर्द , चर्म रोग आदि में राहत दी जा सके। मैं भी बाढ़ ग्रसित सभी क्षेत्रों में जाकर लोगों के कष्ट में मदद करता रहूंगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिन्हा ने कहा कि बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में अब बीमारी एवं महामारी की रोकथाम के लिए सभी आम जनता ,स्वास्थ्य कर्मी को सचेत रहना है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत स्तर पर हर जगह गली, नाली में ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू कर देना चाहिए ,जिससे गंदगी व मच्छर नहीं पनपे एवं बीमारी होने से रोका जा सके।


