RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:गंगवारा पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)31 अक्टूबर।वित्तीय समावेशन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से आज अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, दुमका के तत्वावधान में रामगढ़ प्रखंड के गंगवारा पंचायत भवन में वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक, शाखा गंगवारा तथा बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक एवं झारखंड ग्रामीण बैंक की हंसडीहा शाखाओं के संयुक्त सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंजनी कुमार ठाकुर, निदेशक, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त संतोष कुमार सिन्हा, उपमहाप्रबंधक, SLBC झारखंड; कामेश्वर कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय दुमका;रुपेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, झारखंड ग्रामीण बैंक, देवघर; सुबेंदु कुमार बेहेरा, डीडीएम, नाबार्ड तथा गंगवारा पंचायत के मुखिया श्याम लाल बास्की भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंजनी कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बैंक खातों के नियमित केवाईसी, बचत की आदत विकसित करने तथा डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर दिया। साथ ही, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

शिविर में उपस्थित सभी बैंकों द्वारा ग्रामीणों के बीच विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं से संबंधित सूचना-पत्र एवं पोस्टर वितरित किए गए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा के प्रति बैंकों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए मुख्य अतिथि अंजनी कुमार ठाकुर के कर-कमलों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत गंगवारा ग्राम निवासी स्वर्गीय बबलू सिकदर की पत्नी गुड़िया देवी को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय स्टेट बैंक, शाखा गंगवारा के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक, दुमका चंदन कुमार चौहान द्वारा सभी अतिथियों, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Related posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद में प्रथम रामोजी उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन-2023 : वृद्ध, निःशक्त एवं दिव्यांग मतदाताओं को प्रत्येक मतदान केन्द्र में मिलेगी विशेष सुविधाएं।

rktvnews

भोजपुर : बाढ के मद्देनज़र महाविद्यालय मे ऑनलाइन कक्षा का होगा संचालन।

rktvnews

रउआ आईंम लागत रहे ….!

rktvnews

दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पोत आईएनएस दिल्ली श्रीलंका से रवाना।

rktvnews

नवादा:DRCC, बुधौल में ‘सोलर लोन मेला’ का आयोजन, डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment