RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वैशाली:विश्वकर्म योजना का लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिलने को ले जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने ऐसे कार्य से जुड़े ट्रेड यूनियन के साथ आज एक गहन बैठक की।

हाजीपुर/वैशाली 21 फरवरी। वैशाली जिला में कारीगर, मजदूर, शिल्पकार जैसे विश्वकर्मा समुदाय को पीएम विश्वकर्म योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने ऐसे कार्य से जुड़े ट्रेड यूनियन के साथ आज एक गहन बैठक की।
उन्होंने कहा कि पूरे जिला में दर्जी, टेलर , कारीगर, लोहार, माली आदि को चिन्हित करते हुए समय सीमा में उनका निबंधन कराया जाए। इसके लिए उन्होंने डीडीसी को निर्देश दिया कि सभी 16 ब्लॉक में कैंप आयोजित किया जाए और मोबाइल रजिस्ट्रेशन टीम बनाकर सभी पंचायत में इस योजना का प्रचार प्रसार एवं निबंधन कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य में सभी बीडीओ, बीपीआरओ, बीपीएम (जीविका ), पीओ (मनरेगा) और विकास मित्रों को लगाया जाए और उनके लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उन्होंने 29 फरवरी तक श्रम अधीक्षक के लिए 15000 लाभुक और जिला कल्याण पदाधिकारी के लिए 10000 लाभुकों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने प्रभारी निदेशक, डीआरडीए को निर्देश दिया कि वे लगातार भ्रमणशील रहकर इस योजना में प्रगति लाए । बैठक में आए विभिन्न ट्रेड संघ के प्रतिनिधियों से कहा गया कि वह भी अपने पंचायत, टोला, मोहल्ला में इस योजना का प्रचार- प्रसार करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि वे अब इस योजना का 29 फरवरी तक प्रतिदिन मॉनिटरिंग करेंगे। समीक्षा क्रम में पाया गया कि जिला में अभी तक करीब 16000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैठक में उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी, डीपीआरओ, प्रभारी निदेशक डीआरडीए , जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र सहित अनेक हितधारक मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:फ्लेरिया की दवा खाने से बीमार हुए बच्चों से मिलने पहुंची भाकपा-माले नेताओं की टीम

rktvnews

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने नव-प्रवेशित स्नातकोत्तरों के लिए ‘संस्कार 2024’ ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

महाकुंभ 2025 में मकर संक्रांति:समय से परे एक उत्सव, जीवन से परे एक पल।

rktvnews

वित्‍त वर्ष 2023-24 में भारत की वास्‍तविक वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत और नॉमिनल वृद्धि दर 9.6 प्रतिशत रही है

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन संचालन समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment