सांस्कृतिक आयोजन किताबी पढ़ाई के अलावा छात्रों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहयोगी : नूपुर ठाकुर
RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)31 अक्टूबर।आज स्थानीय बी एस डीएवी परिसर में दीपावली, भाई-दूज और छठ पूर्व के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चौथी कक्षा से लेकर सातवीं कक्षा तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़के एक प्रस्तुतियाँ दी।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्या नूपुर ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में त्योहारों का व्यापक महत्व है। ये त्योहार जहाँ हमारी एकता, स्नेह, भाईचारे को मजबूती प्रदान करते हैं वहीं जीवन में उमंग-उत्साह का संचार भी करते हैं।
हमारा विद्यालय अपने बच्चों को अपनी लोक कला- संस्कृति व परंपरा की अभिव्यक्ति का बेहतर अवसर और मंच प्रदान करता है। क्लास रुम और पाठ्यक्रम से इतर होनेवाली ये वो गतिविधियाँ हैं जो किताबी पढ़ाई के अलावा छात्रों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहयोगी होती हैं।
इस अवसर पर मंचीय प्रस्तुतियों के लिए विद्यालय परिसर पूरी तरह सज-धज कर तैयार था। दीपावली, भाई-दूज और छठ से जुड़ी प्रस्तुतियों का क्रम और बच्चों का कोलाहल वातावरण को उमंगों से सराबोर कर रहा था। दीपावली की झलक प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं ने जहाँ दीप व फुलझडियाँ जलाकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये वहीं भाई दूज को प्रदर्शित करती हुई छात्राओं ने अपने भाई की मंगल कामनाओं के लिए गोधन कूट कर अपने व्रत का आह्वान किया।
पारंपरिक गीत ‘अवरा कूटीले- भँवरा कूटीले,कूटीले जम्ह के दुआर’ जैसे गीत पर छात्राओं ने मनमोहक नृत्य किया। सबसे आकर्षण का केंद्र लोक आस्था और प्रकृति के महापर्व छठ की झलक रही। इसे अभिव्यक्त करते हुए छात्र – छात्राओं ने नहाय-खाय से लेकर घाट पर सूर्यदेव को अर्ध्य देने तक के दृश्य को पारंपरिक गीतों के साथ प्रस्तुत कर परिसर में श्रद्या और भक्ति का माहौल बनाकर सबको अभिभूत कर दिया।
कार्यक्रम में अभिराज सिंह, हेमंत शर्मा, रौशन कुमार, लक्ष्या सम्यक, अंशु,बाल कृष्ण,रुद्र कुमार सिंह,यश राज,सार्थक सिंह, नअंश राज,विहान,अंकुश कुमार,पृषा,दिव्यांशी,शिवानी,श्रद्धा,माही,राज,अनन्या,श्रुति,स्वीकृति,आराध्या,वंदना,अनन्या,सौम्या कुमारी,अमृता कुमारीपीहू आनंद,परी आनंद,आराध्या प्रियदर्शी,स्तुति पटेल,अनिष्का
कनक आनंद,शान्वी प्रसाद,करुणा,एंजल आदि ने प्रमुख रूप से अनपनी सामूहिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया।
कार्यक्रमों का कुशल निर्देशन संगीत शिक्षिका शिवानी कुमारी, शिक्षक विष्णु शंकर, वेदप्रकाश तथा पूनम कुमारी, नंदिनी कुमारी , रिंकी कुमारी, सरिता कुमारी तथा काजल सिंह ने किया। संचालन छात्राओं ने किया।

