RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख शांति और समृद्धि के लिए मां भगवती की पूजा अर्चना की।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्र पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुआं स्तिथ शीतला माता मंदिर,पटना स्तित बड़ी पटन देवी मंदिर एवं छोटी पटन देवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा कराई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां शीतला देवी, मां बडी पटन देवी एवं मां छोटी पटन देवी से राज्य की सुख शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मारूफ गंज स्तिथ श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मारूफ गंज मारवाड़ी समिति द्वारा अंग वस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
पूजा अर्चना के दौरान वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल किशोर मिश्र,मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह,वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली: के. संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में ली शपथ।

rktvnews

पीएम गतिशक्ति के तहत 54वीं नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की बैठक में चार बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की सिफारिश।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जिले के कारीगरों व शिल्पकारों को मिलेगा साझा मंच।

rktvnews

विचार धारा से मुक्ति पाकर ही श्रेष्ठ सृजन सम्भव:संतोष चौबे

rktvnews

Leave a Comment