कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति, हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे–भाकपा माले
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 अक्टूबर।कल 30 अक्टूबर 26 को रात्रि 11.15 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेता,केंद्रीय संगठन विभाग के प्रभारी और पोलित ब्यूरो सदस्य का. स्वदेश भट्टाचार्य ने पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल में अंतिम सांसें लीं! ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर के लगातार गिरते जाने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके!
आज दोपहर 12 बजे पटना से उनका पार्थिव शरीर आरा लाया गया!आरा के क्रांति पार्क में दर्शनार्थ उनका पार्थिव शरीर 31 अक्टूबर की दोपहर से 1 नवंबर सुबह 8 बजे तक रहेगा।आरा में उन्हें श्रद्धांजलि एवं अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग शामिल हुए।क्रांति पार्क पहुंचने के बाद अपने प्रिय स्वदेश भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर पर सबसे पहले माल्यार्पण पार्टी राज्य सचिव कुणाल,जिला सचिव अभ्युदय,विधायक संदीप सौरभ,काराकाट विधायक अरुण सिंह,पूर्व विधायक गोपाल रविदास,पोलित ब्यूरो सदस्य मीना तिवारी,विधानपरिषद सदस्य शशि यादव,पोलित ब्यूरो सदस्य अमर,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व रोहतास सचिव जवाहर लाल सिंह,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व बक्सर जिला सचिव नवीन कुमार,मनोहर सिंह,केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य व डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा,अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,विजय ओझा,नगर सचिव सुधीर सिंह,उपेन्द्र भारती,क्यामुद्दीन अंसारी,संगीता सिंह,इंदू सिंह,शोभा मंडल,सीपीआई के जिला सचिव उत्तम गुप्ता,राजद के जिला उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह उर्फ मंटु शर्मा,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जितेंद्र सिंह,राजनाथ राम,चंदन कुमार,हरिनाथ राम सहित कई लोग शामिल थे!
उसके बाद उनके याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई है!
श्रद्धांजलि सभा का संचालन भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव अभ्युदय ने किया!
1 नवंबर की सुबह 8 बजे उनका पार्थिव शरीर आरा से पुनः पटना के लिए प्रस्थान करेगा और दोपहर से दर्शनार्थ 213-काराकाट, न्यू एमएलए फ्लैट, वीरचंद पटेल पथ, पटना में रखा जाएगा।अगले रोज 2 नवंबर दोपहर तक वे यहीं रहेंगे।
2 नवंबर 26 को 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा यहीं से निकलेगी और पटना में ही उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।देश के अलग अलग हिस्से से पार्टी नेता एवं कार्यकर्त्ता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने एवं उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पटना पहुंच रहे हैं!
उनकी अंतिम यात्रा में पार्टी महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य भी शामिल होंगे। 1 नवंबर को कल देर शाम पार्टी महासचिव अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पटना पहुंचेंगे।
कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य भाकपा-माले की पुनर्गठित केंद्रीय समिति के जुलाई 1974 से अब तक के अंतिम जीवित सदस्य थे। 28 जुलाई 1974 को गठित इस केंद्रीय समिति के अन्य दो सदस्य कामरेड जौहर (सुब्रत दत्त) और कामरेड विनोद मिश्र थे, जिन्होंने कामरेड चारु मजूमदार के बाद पार्टी के महासचिव का दायित्व संभाला था। स्वदेश भट्टाचार्य 1974 से 1980 तक पार्टी बिहार राज्य के सचिव भी रहे। उनके निधन पर पार्टी बिहार राज्य कार्यालय में झंडा झुका दिया गया है।
पिछले पांच दशकों में पार्टी की निरंतर प्रगति और आगे के सफर में उन्होंने एक महत्वपूर्ण आधार-स्तंभ की भूमिका निभाई।पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ कम्युनिस्ट प्रतिबद्धता, त्याग और तमाम साथियों के प्रति उनकी आत्मीयता एवं संवेदनशीलता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा!
उनके निधन पर क्रांति पार्क में श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य ने पार्टी के पुनर्गठन से आजतक सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं!नक्सलबाड़ी आंदोलन से लेकर आजतक पार्टी विस्तार एवं संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है!विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी एवं आंदोलन को आगे बढ़ाते रहे हैं!उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है!पार्टी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इनकी जीवन यात्रा एवं संघर्ष छात्र नौजवानों एवं कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है एवं विकट परिस्थितियों में संबल है!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

