RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्यमंत्री आवास में नजर आई होली के रंगों की बहार।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)02 मार्च।मुख्यमंत्री आवास में आज होली के रंगों की बहार नजर आई। प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी अपनी धुनों से माहौल को उत्सवमय कर दिया। इस दौरान एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार थे तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गाते कुमाऊनी होल्यारों की टीम। इन सबके बीच पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी अपना रंग जमाया। इस दौरान आम और खास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के भी दर्शन हुए। पूर्वाह्न से ही प्रदेश भर के लोक कलाकारों, संस्कृति कर्मियों की टोलियां होली गायन करते हुए सीएम आवास पहुंचती रही। इस मौके पर सीएम आवास में होली के गीत गूंजे। पारंपरिक गायन हुआ। ढोल, मंजीरे बजे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने होली गीतों के प्रभाव को और बढ़ा दिया। आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान यदि कुमाऊं से आए कलाकारों ने किया, तो राठ क्षेत्र के कलाकारों ने गाया-आई डान्ड्यू बसंत, डाली मा मौल्यार।
इस दौरान जो भी यहां पहुंचा लोक के रंगों में खो गया। लोक संस्कृति का वह प्रभाव भी था, जो उत्तराखण्ड को सांस्कृतिक तौर पर विशिष्टता प्रदान करता है। लोक कलाकार इस बात से बेहद खुश दिखे कि उन्हें विशेष तौर पर बुलाया गया। मुख्यमंत्री भी लोक कलाकारों के संग होली के रंगों में पूरी तरह से रंगे नजर आए। वह खुद भी लोक कलाकारों के साथ थिरकने लगे।
उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों से आए लोक कलाकारों ने इस मौके पर कहा कि लोक संस्कृति पर मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। राज्य सरकार लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए, लोक कलाकारों को संरक्षण प्रदान कर रही है।

Related posts

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और कार्यकुशलता से विपक्ष और कुछ क्षेत्रीय दल किंकर्तव्यविमूढ़!एनडीए में शामिल होना चाहते हैं देश के कई क्षेत्रीय दल:सी डी शर्मा

rktvnews

देवघर:मेला क्षेत्र में डेकोरेटिव, डिजाइनर लाइट्स रंग-बिरंगे स्पाईरल व आकर्षक तोरण द्वार भव्यता का प्रतीक।

rktvnews

छत्तीसगढ : पांच दिवसीय माता मावली मेले का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में एम्बुलेंस सेवा एवं जिला अस्पताल की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन— राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ें और बड़े पदों तक पहुंचें तथा अपने हुनर को आजीविका का साधन बनाएं -जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने झारखण्ड बालू खनन की नियमावली 2025 के तहत कैटेगरी-2 के बालू घाटों की नीलामी को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment