RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन

मंत्रालय स्थित प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)31 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नमन किया तथा सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के नवनिर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करता है। सरदार पटेल देशभक्तों के लिए प्रेरणा का अनंत स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय स्थित उद्यान में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने इफको नैनो यूरिया केंद्र, टटीरी का किया निरीक्षण।

rktvnews

चन्द्रहासिनी समूह की दीदियों द्वारा निर्मित इकोफ्रेंडली गणपति विराजेंगे इस बार घरों और पंडालों में।

rktvnews

बेतिया:पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन सहित डब्ल्यूपीयू निर्माण हेतु अविलंब चिन्हित करें भूमि : जिलाधिकारी।

rktvnews

राजस्थान:सांभर उत्सव का शुभारंभ! संभावनाओं को विकसित करके सांभर उत्सव को रन फेस्टिवल स्तर का बनाये- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

देवघर:PNG किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है : उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment