RK TV News
खबरें
Breaking News

मोहाय इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन।

पटना/बिहार ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 17 मार्च। मोहाय इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित शिवी कम्युनिटी हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
होली मिलन समारोह का आयोजन मोहाय इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विनय पाठक ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शशांक शेखर सिन्हा, मृत्युंजय सिंह, सुधांशु राय, छोटू सिंह,मधु मंजरी, समीर परिमल, प्रेम सिंह गोल्ड मैन जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर रत्ना पुरकायस्थ,इला मित्तल,ज्योति सिंह, प्रियंका कुमारी, ज्योति दास, शिखा श्री उपस्थित थी। अभिलाषा सिन्हा, गुड्डू पाठक, आर्यन बाबू,सोनी पांडेय, अनिल राज ने प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की एकरिंग सिंगर एंकर विजया ने की।होली मिलन समारोह ने लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विनय पाठक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, दीपावली, ईद आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। होली का त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ साथ आपसी प्रेम भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है।होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। पुराने गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर नाचते और गाते हैं साथी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

Related posts

भोजपुर:अभाविप ने की पवन श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पेंट प्रशिक्षण यूनिट का शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र पचम्बा मैदान में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के “डिवाइन लाइट हाउस” की आधारशिला रखी।

rktvnews

सामाजिक समीकरण को छिन्न-भिन्न कर रहा वर्चस्ववाद का सिद्धांत।

rktvnews

सारण गुरु यूट्यूब चैनल पर पर 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 26 जनवरी से क्रैश कोर्स का प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment