RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

24 दिसंबर को आयोजित होगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया का राष्ट्रीय सम्मेलन! कई राज्यों के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत।

रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों की छूट को खत्म करना और केंद्र सरकार द्वारा कह कर भी वरिष्ठ नागरिकों हेतु वृहद योजना की अनदेखी करना सरकार के तानाशाई रवैया को करता है प्रदर्शित: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर 17 दिसंबर।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया का राष्ट्रीय सम्मेलन आर एग्जॉटिका होटल में 24 दिसंबर 23 को 11:00 बजे से प्रारंभ होगा सम्मेलन में बिहार प्रदेश झारखंड उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश दिल्ली एवं अंडमान निकोबार के प्रतिनिधि भाग लेंगे यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने संचालन समिति के सदस्यों को हाउसिंग कॉलोनी चंदवा में संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बताया की केंद्र सरकार द्वारा लगातार वरिष्ठ नागरिकों का हक छीना जा रहा है एक तरफ रेल मंत्री ने बगैर संगठन से विचार विमर्श किए हुए रेलवे टिकटों पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट समाप्त कर दी वहीं केंद्र सरकार ने कह कर भी वरिष्ठ नागरिकों के वृहद योजना की घोषणा नहीं की उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार अगले बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विस्तृत योजना की घोषणा नहीं करती है तो पूरे देश के सभी 756 प्रखंडों में केंद्र सरकार के विरोध आंदोलन शुरू किया जाएगा ।इन्होंने बताया की पूरे देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 10 करोड़ 33 लाख लगभग है जिसके परिवारों की संख्या लगभग 45 करोड़ हो जाती है फिर भी केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया के कारण वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा प्राप्त नहीं हो रही है रेल मंत्री को चेतावनी दी कि इस वर्ष के अंत तक रेलवे टिकटों में वरिष्ठ नागरिकों की मिलने वाली छूट को लागू नहीं किया जाता है तो संगठन जनवरी माह से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी में अशोक मिश्रा,राघव प्रसाद सिंह, उदय प्रताप सिंह, भारत भूषण मिश्रा, रविंद्र कुमार निर्मल कुमार, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार, बजरंगबली सिंह प्रमुख थे।

Related posts

गोपालगंज: पोस्टल बैलेट मतदान को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की डाक अधीक्षकों संग बैठक।

rktvnews

राजस्थान: वासुदेव देवनानी ने शहीदों को किया नमन,अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र किया अर्पित।

rktvnews

डॉ. मनोज सोनी ने आज संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

भोजपुर:वट वृक्ष पूजा के दौरान मची अफरा-तफरी, पूजा सामग्री में लगी आग।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित आरा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा-माले उम्मीद्वार क्यामुद्दीन अंसारी ने किया नामांकन दाखिल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment