RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित!15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

हनुमानगढ़/राजस्थान 01 जुलाई । राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद व खेल विभाग के तत्वाधान में जिले के राजीव गांधी स्टेडियम में 16 जून से 30 जून तक चल रही जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने कार्यक्रम कि अध्यक्षता की। जिला खेल अधिकारी ने मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया एवं सभी प्रशिक्षकों ने सम्मान प्रतीक के रूप में गमला पौधा भेंट किया। खेल अधिकारी ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 10 खेल प्रतियोगिताओं में लगभग 250 बालक/बालिकाओं ने हिस्सा लिया तथा जन सहयोग से आंवले, चने एवं राज्य क्रीडा परिषद द्वारा खिलाडियो को टी-शर्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक ट्रेक और स्ट्रीट लाईट लगवाने कि घोषणा की । सभापति ने कहा कि खिलाडियों को स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की सुविधा दी जायेगी तथा सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने देंगे । खिलाड़ी नशे से दूर रहें, खेलों में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।
शिविर में एथलेटिक्स कोच सुमित चौधरी अर्न्तराष्ट्रीय, तीरंदाजी में अमन कडवा और विकास कुमार, जुडो में अभिजीत व ओम प्रकाश एनआईएस, बास्केटबॉल में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र पुनिया, वूशु में शंकर सिंह नरूका, फुटबॉल में शारीरिक शिक्षक सुबे सिंह, क्रिकेट में एनआईएस से श्वेता बिश्नोई , हैण्डबॉल में बलजीत कौर, नेटबॉल जसविंद्र सिंह ने खिलाडियो को खेल कि नई बारीकियां सिखाई। कार्यक्रम में बॉस्केटबॉल कोच जगतार सिंह ,शारीरिक शिक्षक सुखदीप सिंह , सोहन नरूका, विकास शर्मा, राजीव चौधरी, पाला सिंह, खेतपाल बिश्नाई इत्यादि उपस्थित रहें । सेवा विकलांग स्कूल संचालक हेमंत गोयल ने मंच का संचालन किया ।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट और केन्द्रीय कानून मंत्रालय से मांगा जवाब

rktvnews

लखीसराय: अपने गाँव-समाज के विकास के लिए सजग एवं तटस्थ हो रही नई पीढ़ी ,जीविका के महिला संवाद में दिख रही झलक।

rktvnews

गढ़वा: शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार हेतु “Garhwa Learns, Garhwa Leads” की शुरुआत हेतु उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

इंदौर:छात्रवृत्ति संबंधी घोटाले की जाँच में भ्रामक व तथ्यहीन जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा अन्य गंभीर लापरवाही करने पर क्षेत्र संयोजक निलंबित।

rktvnews

झारखंड:पलामू को अधिकार देना होगा, महिलाओं को अधिकार देना होगा, नवयुवकों कोअधिकार देना होगा : के एन त्रिपाठी

rktvnews

महिलाओं का मान सम्मान और अधिकार तो बढ़ा लेकिन अभिभावक आज भी सशंकित।

rktvnews

Leave a Comment