RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर की जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक।

भोजपुरी भाषा-संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर भी हुई चर्चा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )27 सितंबर। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के रजत जयंती वर्ष पर दिसंबर माह में आयोजित होने वाले भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के तत्वावधान में रविवार को सांस्कृतिक मंच पर विशेष बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन शोध संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया। बैठक में जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार करने के साथ भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण तथा इसके प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में काशी विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर एवं छपरा विश्वविद्यालय समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बंद हो रही भोजपुरी की पढ़ाई पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि भोजपुरी भाषा के साथ-साथ लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में भोजपुरी भाषा को लेकर विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे प्रयासों और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भोजपुरी को लेकर विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। इसके लिए भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा भिखारी ठाकुर जयंती वर्ष के कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर भोजपुरी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए आवश्यक सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने तथा जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने की बात कही गई। बैठक में राष्ट्रीय कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह, योग गुरू विक्रमादित्य, वरिष्ठ रंगकर्मी सरफराज, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार सिंह, शिक्षक मुन्ना राय, वरिष्ठ रंगकर्मी डा. अनिल कुमार सिंह, पुर्णिमा उपाध्याय, माधुरी देवी, सर्वजीत कुमार, गांधी जी समेत कई लोग उपस्थित थे। अंत में साहित्यकार कमल सिंह के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Related posts

दुमका:फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उराँव, मंत्री, योजना-सह-वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची का अभिभाषण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आप लोकतंत्र के संरक्षक हैं, मतदान जरूर करें,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने की मतदाताओं से अपील।

rktvnews

आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 24 रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज इंडिया का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 सितंबर 24

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर की पायरी में आयोजित रात्रि चौपाल ग्रामीणों के लिए राहत भरी रही।

rktvnews

Leave a Comment