RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:पलामू को अधिकार देना होगा, महिलाओं को अधिकार देना होगा, नवयुवकों कोअधिकार देना होगा : के एन त्रिपाठी

डाल्टनगंज/झारखंड(डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)13 सितंबर।झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी के द्वारा दिनांक 10 सितम्बर को सिंगरा की पावन भूमि से ऐतिहासिक प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो आज प्रतिज्ञा यात्रा का चौथा दिन बडगढ प्रखंड के टेहरी ग्राम से प्रारंभ हुआ।आज‌ का यह यात्रा टेहरी से होकर बिंजपुर , परसवार, बरकोल, बोडरी , काला खजूरी, मुटकी, उगरा, सालो, गढीया, बरीगांवा व अन्त में रामर में आज का यात्रा समाप्त हुवा कल बडगढ – भण्डरिया प्रखंड के शेष क्षेत्रों में पहुंचेगा । टेहरी में उपस्थित जनसमूह ने माननीय पूर्व मंत्री श्री के एन त्रिपाठी का स्वागत गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर किया गया ।
श्री त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में झारखण्ड बजट का कितना राशि पलामू आया? उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में और उसके पहले पांच वर्षों में न विकास हुआ न रोजगार हुआ। उन्होने कहा कि नेता का कर्तव्य मानव सभ्यता को बचाना व उसके उत्थान के लिए नहीं होता अपितु पशु- पक्षी , पेड़- पौधों, नदी -नालों, पार्यावरण सभी के रक्षा करने के लिए होता है। मुझे लगता है कि पलामू और झारखंड के समस्याओं को निदान हेतु इस बार विधानसभा में जाना नितांत आवश्यक है।
उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं ग्रामीण विकास मंत्री था तो जे एस एल पी एस का गठन कर महिला स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया व व्यवसाय के लिए योजना पारित किया लेकिन दुर्भाग्यवश यह बस लोन दो और लोन भरो रह गया है। महिलाओं के प्रतिज्ञा के लिए मै प्रतिबद्ध हूं कि प्रत्येक महिला समूह को एक लाख रुपए का अनुदान देकर व्यवसाय को विकसित करने का कार्य करूंगा ताकि परिवार में संपन्नता हो। उन्होंने महिलाओं को उदाहरण स्वरूप कहा कि जैसे साड़ी का पाड डिजाइन करने वाले मशीन को समूह को देकर व महिलाओं को शिक्षित कर महिला अपने खुद के व्यवसाय को विकसित करे ।
उन्होंने नवयुवकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने प्रतिज्ञा में नवयुवकों के लिए प्रतिबद्ध हूं कि प्रत्येक बुथ से 10 नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा
यह यात्रा झारखण्ड के विकास से जुड़े पांच मुख्य मुद्दों पर केंद्रित है, जो युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण से जुड़े हैं।
यह प्रतिज्ञा यात्रा केवल एक राजनीतिक पहल नहीं है, बल्कि डाल्टनगंज विधानसभा के विकास, सामाजिक सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक गंभीर प्रयास है। श्री त्रिपाठी और उनकी टीम का यह प्रयास झारखण्ड के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमा टोप्पो, राजकुमार लकडा, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, गोपाल तिवारी, नौसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर की उप मुख्य पार्षद सहित तीन ने बैठक का किया बहिष्कार।

rktvnews

भोजपुर के वायु अग्निवीर शहीद दानिश आलम को जिला प्रशासन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना:पथ निर्माण विभाग की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति; जल्द शुरू होगा काम।

rktvnews

भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला बड़ा हमला,सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या ना करें मुख्यमंत्री : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

उपराष्ट्रपति 27 मई को कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

rktvnews

नई दिल्ली में राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment