RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बलिया:साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित साहित्यकारों का चंदाडीह में हुआ नागरिक अभिनंदन।

RKTV NEWS/बलिया(उत्तर प्रदेश) 28सितंबर।सामाजिक उत्थान सोसाइटी चंदाडीह, बलिया के तत्वावधान में रविवार को मां मतुरनी देवी महाविद्यालय, चंदाडीह में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों एवं कवियों का सम्मान किया गया।
यह समारोह विलासपुर (छत्तीसगढ़) में साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की तथा सम्मानित साहित्यकारों के योगदान की सराहना की।
समारोह के आयोजक डॉ. गयाशंकर प्रेमी, प्रबंधक/सचिव सामाजिक उत्थान सोसाइटी चंदाडीह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. फतेहचंद बेचैन, डॉ. समरशंकर वर्मा मनहर, डॉ. आदित्य कुमार अंशु, डॉ. सुनील कुमार ओझा तथा गायक राज विजय यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आमंत्रित कविगण राजेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, नंद जी नंदा, बृज मोहन प्रसाद अनारी, डॉ. जितेन्द्र स्वाध्यायी, अली अहमद संगम, डॉ. सेराज अहमद, जितेन्द्र त्यागी, मन्नू दयालपुरी, अर्जुन अंजुम प्रसाद एवं नीरज कुमार ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को साहित्यिक रंग दिया।
कार्यक्रम में साहित्य, समाज और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों ने साहित्य के संरक्षण और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने आयोजन को साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव गिरा।

rktvnews

कैबिनेट ने दो प्रमुख व्यावसायिक केन्द्रों – मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटा रेल सम्पर्क प्रदान करने के लिए 309 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के तत्वाधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

rktvnews

आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना हमारी प्राथमिकता – आयुष मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों के अथक समर्पण की सराहना की।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment