RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार हेतु “Garhwa Learns, Garhwa Leads” की शुरुआत हेतु उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन।

उपायुक्त ने कहा शिक्षा मानव मूल्यों के विकास हेतु सर्वोत्तम साधन, शिक्षा के क्षेत्र में जिला के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है कार्य योजना।

शिक्षा विभाग के समस्त टीम से सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की अपील: उपायुक्त

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)24 जनवरी।झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा की ओर से आयोजित कार्यक्रम “Garhwa Learns, Garhwa Leads” का उद्घाटन उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव की अध्यक्षता में टाउन हॉल गढ़वा में किया गया, जिसमें शिक्षा सम्बद्ध सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।
उपायुक्त श्री यादव ने “Garhwa Learns, Garhwa Leads” के उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत के लिए सभी शिक्षाकर्मियों एवं पदाधिकारी का धन्यवाद किया और बताया कि शिक्षा मानव मूल्यों के विकास हेतु सर्वोत्तम साधन है। आज का कार्यक्रम “Garhwa Learns, Garhwa Leads” की शुरुआत शिक्षा प्रणालियों को नई सकारात्मक के साथ कार्य करने के लिए किया गया है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ शिक्षण कर्मियों को कार्य करना होगा तभी वास्तविक विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक प्रगति लाने हेतु गढ़वा जिले में इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है जो शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों को और भी प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महती भूमिका होती है। शिक्षा बाकी सभी चीजों से एकदम अलग है। उन्होने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षण विभाग से सम्बद्ध कर्मियों/पदाधिकारी को नकारात्मकता को त्यागते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। “Garhwa Learns, Garhwa Leads” Under District Education Innovation Challenges एवं District Education Performance Review के Indicatotor में गढ़वा जिला के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस कार्ययोजना को तैयार किया गया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी रूप से कार्य करेगा। इसके तहत जिला स्तर पर एक कार्यदल का भी गठन किया गया है। उन्होंने उपस्थित शिक्षा विभाग के संपूर्ण टीम को सकारात्मक सोच के साथ शिक्षक कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
इसके पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन में कार्यक्रम के संपूर्ण रूपरेखा एवं उनके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के आदेश के आलोक में DEIC (District Educa Enovation Challenge) एवं District Education Performance Review Indicatotor में गढ़वा जिला के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार इस कार्ययोजना को हम सभी GARHWA LEARNS-GARHWA LEADS के नाम से जानेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य योजना को धरातल पर उतारने एवं शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक प्रगति के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का जिला स्तर पर निर्माण किया गया है, जिसमें कुल गतिविधियों पर फोकस किया गया है। इसके अंतर्गत मिशन रेड अलर्ट, गढ़वा स्पीक्स, स्मार्ट क्लास फॉर ए स्मार्टर माइंड, परख, पीएम पोषण, ग्रीन स्कूल क्लीन स्कूल, इग्नाइट इनोवेशन, डेस्टिनेशन एवं फ्रॉम एजुकेशन टू प्रोस्पेरिटी आदि शामिल है। उपरोक्त गतिविधियों के द्वारा उक्त कार्य योजना के उद्देश्यों को पूर्ण किया जाएगा इसके माध्यम से पोषक क्षेत्र के विद्यालय, शिक्षक, छात्र एवं समाज की सहायता से प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुरक्षित करना, उपस्थित बढ़ाना एवं बच्चों के छीजन को रोकना है। इस कार्यकम को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिकक विद्यालयो के बच्चो में अभिव्यक्ति की क्षमता के विकास हेतु तैयार किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य-बच्चों में बोलने का आत्मविश्वास बढ़ाना एवं झिझक खत्म करना, उनमे मंच पर बोलने की क्षमता का विकास करना, बच्चे खुलकर अपनी बातो को रख सके। पीएम पोषण का सफल क्रियान्वयन, वार्षिक खेलकूद, पाठ्य सहगामी कार्यक्रम तथा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं नवाचार के लिए प्रयोगशालाओं का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें उक्त गतिविधियों के साथ जिला स्तर से विद्यालय मूल्यांकन किया जाएगा एवं प्रत्येक प्रभाग में टॉप करने वाले विद्यालयों को जिला स्तर पर सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा।
उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिक्षा के गुणवत्ता के सुधार के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार साझा की तथा GARHWA LEARNS-GARHWA LEADS के अंतर्गत नवगठित जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय नोडल शिक्षकों, सीआरपी एवं बीआरपी, वीपीओ एवं बीपीएम प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि के दायित्व से अवगत कराते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन करने की अपील की।
उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारी के अतिरिक्त जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, डालसा के सचिव एनआर लकड़ा समेत संबंधित बीईईओ, बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ/बीपीएम, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, बड़ी संख्या में शिक्षकगण आदि उपस्थित थें।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में 5,400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

दरभंगा:जिला में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक परिदृश्य में किसी भी प्रकार की सम्पत्ति को पोस्टर, होर्डिंग, बैनर, दीवार लेखन आदि द्वारा निरूपित किया जाना प्रतिबंधित है।

rktvnews

नुमालीगढ़ में 2जी रिफाइनरी स्थानीय किसानों के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित करेगी: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

ऑस्ट्रेलिया की धरती, भारत की रणनीति,जियो-पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक पावर के नए केंद्र बन चुके हैं पोर्ट।

rktvnews

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने नई दिल्ली में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:उपचुनाव में सभी चार सीटों पर होगी इंडिया गठबंधन की जीत: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment