RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: अपने गाँव-समाज के विकास के लिए सजग एवं तटस्थ हो रही नई पीढ़ी ,जीविका के महिला संवाद में दिख रही झलक।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)02 मई ।यूँ तो राज्य सरकार ने ग्रामीण महिलाओं से राज्य में जारी लोक कल्याणकारी योजनायों के क्रियान्वयन एवं उन सबकी सफलता का पैमाना देखने-समझने के साथ ही अन्य विकासात्मक योजनाओं संचालन हेतु मंथन करने एवं राय –सलाह लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम चला रखा है। लेकिन अब महिलाओं के साथ ही नई पीढ़ी का भी महिला संवाद से जुड़ाव सुखद सन्देश दे रहा है।स्कुल और कॉलेज से वापस आने के बाद छात्राएं भी महिला संवाद कार्यक्रम से मुखातिब हो रही हैं और राज्य के विकास के लिए नए आयामों को सूचिवद्ध करा रही हैं l ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में जीविका द्वारा 18 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। परिदृश्य यह बता रहे हैं कि हमारी नई पीढ़ी भी अब अपने गाँव-समाज के विकास के लिए सजग एवं तटस्थ हो रही है l लखीसराय जिला के 5 प्रखंडो में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं भाग ले रही हैं और अपने विचारों को प्रकट कर रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर अगली पंक्ति में बैठी छात्राएं मुखर है। वे सरकार द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं के लिए चलाये गए योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने सुनहरे भविष्य की ओए अग्रसर हैं l छात्राएं बस इतना चाहती हैं कि शिक्षा प्राप्त करने में हमें जो थोड़ी कठिनाई हुई वो अगली पीढ़ी को नहीं हो और इसके लिए अधिकत्तर वो गाँव में मध्य और उच्च विद्यालय के साथ आधुनिक पुस्तकालय की मांग कर रही हैं l वो सरकार को उनके लिए चलाई गई योजनाओं के लिए धन्यवाद भी दे रही हैं l राज्य सरकार की साईकिल योजना, छात्रवृति एवं पोशाक जैसी योजनाओं की ही देन है कि छात्र-छात्राओं ने स्कुल-कॉलेज की ओर रुख किया है l राज्य में शैक्षणिक गतिविधयां बढ़ी हैं और रोजगार के अवसर भी बढे हैं l
हलसी प्रखंड के दामोदरपुर गाँव की छात्रा ख़ुशी को अपने गाँव में मध्य विद्यालय चाहिए इसके लिए उसने महिला संवाद कार्यक्रंम के माध्यम से आवाज़ उठाई है l उसने कहा कि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम बढ़िया माध्यम है l यह पहली बार हुआ है कि हमरे गाँव में ही आकर अधिकारी हमारी बात को सुन रहे हैं और हमारी मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी कर रहे हैं l
लखीसराय सदर की मीना देवी ने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से हम जैसी महिलाओं की आवाज मुखर हुई है। अब हम अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख सकते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर हम अपने जीवन में आगे बढ़े हैं। इससे हमारा जीवन संवरा है। गाँव की अन्य महिलाएँ भी महिला संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। लीफलेट के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है वहीँ महिला संवाद रथ पर चलाई जा रही तीन लघु फिल्मे योजनाओं की सफलता प्रदर्शित कर रही है। मुख्यमंत्र का पत्र उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को उनके विकास एवं उत्थान हेतु आश्वस्त कर रहा है।
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अपनी आकांक्षाओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचा रही है।उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग को अवश्य पूरा करेगी।बिहार सरकार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन को छात्राएं एवं महिलाएं एक सार्थक पहल मानती हैं।उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं का मानना है कि सरकार के इस कार्यक्रम से बड़े स्तर पर लोग लाभान्वित होने और गांवो का विकास और तेजी से होगा l महिला संवाद कार्यक्रमन में सभी का उत्साह एवं रूचि देखते ही बन रहा है l पहली पाली में महिलाओं की संख्या ज्यादा रह रही है तो दोपहर बाद की पली में छात्राएं महिलाओं पर अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं दर्ज कराने में आगे निकल रही हैं l प्रयास से महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान वे खुलकर अपने गांव के विकास और नई नीतियों पर चर्चा कर रही हैं साथ ही योजनाओं से मिले लाभों के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलओं का उत्साहवर्धन कर रही हैं।
शुक्रवार को लखीसराय सदर में नारीशक्ति ग्राम संगठन ने अमहरा गाँव में एवं अमृत ग्राम संगठन द्वारा सबिक्पुर गाँव में , रामगढ चौक में चांदनी ग्राम संगठन दवारा बिल्लो गाँव में एवं होलिका ग्राम संगठन दवारा शर्मा गाँव में , सूर्यगढ़ा में काजल ग्राम संगठन द्वारा सुर्यपुरा एवं शिवगुरु ग्राम संगठन द्वारा जकरपुरा गाँव में , हलसी में गुलाब ग्राम संगठन द्वारा भनपुरा गाँव में एवं शुभ ग्राम संगठन द्वारा शिरखंदी गाँव में तथा चानन में चमेली ग्राम संगठन द्वारा लाखोचक एवं ज्ञानी ग्राम संगठन द्वारा महेशलता गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर पूजन अर्चन किया।

rktvnews

भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव ने विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया गया।

rktvnews

देशरत्न कांक्लेव 2023 का हुआ भव्य आयोजन,पांच हजार से अधिक लोग हुये शामिल!बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बने :मनीष सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment