RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

प्रमण्डलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बस पड़ाव सुरक्षित जमा निर्धारण समिति तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 01 जुलाई। प्रमण्डलीय आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस पड़ाव सुरक्षित जमा निर्धारण समिति तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी, समस्तीपुर के प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में जिले में निजी जमीन पर अधिसूचित बस पड़ाव यथा- कल्याणपुर, सैदपुर पुसा, रोसड़ा, सरायरंजन सरैया पुल, शिवाजीनगर सराय रंजन अरमौली, मुसरी घरारी एवं कर्पूरी बस पड़ाव के सुरक्षित जमा राशि निर्धारण पर निर्णय लिया गया।
वहीं बैठक में अरमौली, मुसरी घरारी एवं कर्पूरी बस पड़ाव के सुरक्षित जमा राशि निर्धारण में कतिपय त्रुटि का निराकरण करते हुए संशोधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश जिलाधिकारी, समस्तीपुर को दिया गया।
आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी, मधुबनी को रहिका तथा बेनीपट्टी में नये बस पड़ाव अधिसूचित करने संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी, समस्तीपुर को निदेश दिया गया कि पड़ाव संचालक,अभिकर्त्ता,संवेदकों द्वारा निर्धारित सुरक्षित जमा की राशि प्रत्येक तिमाही प्रारम्भ होने के पूर्व ही अगली तिमाही की अनुपातिक राशि जमा की जा रही है अथवा नहीं इसकी जाँच कराना सुनिश्चित करते हुए दोषी संवेदकों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा की बैठक में सवारी बसों के नये परमिट संबंधी कुल 214 मामले पर आवश्यक निर्णय लेते हुए आपत्ति रहित कुल 182 मामले का निष्पादन किया गया।
आपत्ति से संबंधित कुल 32 मामलों का निष्पादन करते हुए समान मार्ग पर दो-दो मिनट के अंतराल पर नये परमिट की स्वीकृति प्रदान की गयी ।
इसके साथ ही परमिट के प्रतिहस्ताक्षर के कुल 10 मामले, नवीकरण के 4 मामले, परमिट पर वाहन का प्रतिस्थापन के 1 मामले का निष्पादन किया गया।
बैठक में सवारी बस का परमिट प्राप्त कर वाहन का परिचालन रूट पर नहीं करके स्कूल बस के तौर पर बसों के परिचालन करने वाले दोषी परमिट धारियों के वाहनों को निर्गत परमिट रद्द किया गया।
उक्त बैठक में प्रमण्डल के सभी जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ सचिव, क्षे.परि.प्रा. राजेश कुमार, डी.सी.एल.आर. राकेश रंजन, प्रधान लिपिक रतीश कुमार झा एवं विवके कुमार उपस्थित थे।

Related posts

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी छात्रावास, गिरिडीह के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर:महान स्वतंत्रता सेनानी,नेकदिल इंसान थे प्रो अब्दुल बारी : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

पीएम मोदी ने मन की बात में लोथल के सामुद्रिक विरासत परिसर का किया उल्लेख।

rktvnews

भोजपुर:नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नथमलपुर बना विजेता।

rktvnews

प्रखंड स्तरीय मुखिया बैठक में हुई रीड एलोंग की चर्चा।

rktvnews

भोजपुर: आगामी विधानसभा चुनाव अंतर्गत वेयर हाउस में प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment