
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ तीन वारंटी दूधघाट गाँव के कामता बिन्द एवं राम नारायण बिन्द और रानीसागर गाँव के तुलसी चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।
