RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की नियुक्ति समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)28 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज नियुक्ति समिति (जिला बाल संरक्षण इकाई) की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने दो रिक्त पदों— सोशल वर्कर तथा असिस्टेंट कम डाटा ऑपरेटर के लिए प्राप्त आवेदनों की वर्तमान वस्तुस्थिति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या और उनकी प्रारंभिक जांच प्रक्रिया से अवगत हुए।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों की सूक्ष्मता से जांच की जाए और पूरी चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी रखा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि “नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन निष्पक्ष तरीके से हो सके। आगे बैठक में समिति के अन्य सदस्य और संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्हें पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, डिसिपीयू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:धार्मिक स्थलों के संरक्षण से समाज में बढ़ती है सकारात्मकता : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार और बिहार की सियासत: गिद्धों के बीच एक जिंदा हकीकत।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार।

rktvnews

चतरा:जिले में पहली बार दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

बक्सर मारवाड़ी समिति की बहनों ने पुलिस भाइयों को बांधी राखियां!भाइयों ने रक्षा का दिया वचन।

rktvnews

Leave a Comment