
RKTV NEWS/चरपोखरी (भोजपुर)28 मार्च।आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में , मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी के स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका के साथ साथ छात्राएं शामिल हुई। छात्राओं को सर्विकल सेंसर वैक्सिंग का दुसरा डोज डाक्टर अदिति ब्रिंद, खुशबू कुमारी ओफ्थालमिक असिस्टेंट, सुजामपादी देवी, मुकेश कुमार,दिपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा दिया गया। साथ में स्वास्थ्य संबंधित दवा भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सह संबोधन करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए यह वैक्सीन बहुत जरूरी है। समय समय पर इस तरह का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा होते रहना चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी इस प्रयास के लिए बधाई का पात्र है। तकरीबन 40 छात्राओं का स्वास्थ्य जांच के साथ वैक्सीन का दुसरा डोज दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में विद्यालय शिक्षिकाओं ने भी बड़ी उत्सुकता से हिस्सा ले बारी बारी से शिविर को संबोधित किया। सामाजिक विज्ञान शिक्षिका अर्चना कुमारी, अंग्रेजी शिक्षिका अर्पिता यादव, मनोविज्ञान शिक्षिका रिंकल रिंकल कुमारी ने अपने संबोधन क्रम में ढेरों स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां छात्राओं को दिया। शिक्षिकाओं ने कहा कि छात्राओं में पढ़ाई-लिखाई के साथ खुद पर भी ध्यान रखना जरूरी है। शिक्षिका रिंकी कुमारी, रेणु कुमारी, प्रीति कुमारी ने भी स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर छात्राओं को जागरूक किया। इस शिविर में दवा वितरण के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधित ढेरों जानकारियां स्वास्थ्य टीम के द्वारा दिया गया। गणित शिक्षक सुकेश कुमार, मनोज कुमार, चर्चिल टैगोर,शुभांशु शर्मा ने भी छात्राओं के बीच स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां अपने अपने संबोधन क्रम में दिया। सभा का विधिवत संचालन कला शिक्षक रौशन राय ने किया अपने संचालन क्रम में बोले कि छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां होनी चाहिए खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए जागरूक रहना जरूरी है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन गणित शिक्षिका रिंकी कुमारी ने दिया और सार्थक विचारों के साथ सबसे अपील किया कि जीवन खुश व स्वस्थ रहने के लिए मिला है।खान पान पर छात्राएं विशेष ध्यान दे तो बेहतर है। छात्राओं में मुख्य सुरभि कुमारी, रागिनी कुमारी, गुड़िया कुमारी, ज्योति कुमारी आदि उपस्थित थी।


