RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार के जनक डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती मनी।

उनके योगदान को भूलना सामाजिक भूल होगी: प्रो सहाय

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)11 नवंबर।बिहार निर्माता,संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की 155 में जयंती श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में मनाई गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान से चित्रगुप्त की पूजा तथा डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की फोटो ग्राफ पर माल्यार्पण से हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा के महती योगदान की चर्चा की और उनके राष्ट्रीय ,सामाजिक ,शैक्षणिक,ऐतिहासिक कार्यों के लिए इनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही होगा। डॉक्टर केएन सिन्हा ने उनके जीवन वृत्त,बिहार नवनिर्माण तथा संविधान की मूल प्रति दस्तक के लिए आरा ले आने की चर्चा की। सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व जो कृति पर विस्तार दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि डॉक्टर सिन्हा के योगदान को ऐतिहासिक उल्लेख और महत्व देने की जरूरत है
इन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।इनका योगदान अद्वितीय है। वही अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो सहाय ने कहा संविधान निर्माण और प्रथम अध्यक्ष से लेकर बिहार के जनक के साथ-साथ अपने तमाम प्रॉपर्टी को सरकार को दान में दे देना अपने आप में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटना है। इनको योगदान को दरकिनार करना,राजनीतिक रूप से अपेक्षित करना बहुत बड़ी भूल होगी। नई पीढ़ी इसे कभी माफ नहीं करेगी आज राजनेताओं को पछताना पड़ेगा। धन्यवाद ज्ञापन मतवाली दिनेश मुन्ना ने किया।
अंत में श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव में भाग लेने के लिए सबको अनुरोध किया गया। सामूहिक मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा 12 नवंबर को मंदिर परिसर से बिना बैंड-बाजा के साथ निकलेगी।

पूर्व सांसद स्व आर के सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर के तत्वावधान में महान चिंतक लोकप्रिय अभिभावक और पूर्व राज्यसभा सांसद तथा एस आई एस के संस्थापक स्व रविंद्र किशोर सिन्हा के योगदान को याद किया गया। इनके भोजपुर से लगाव, और सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता है चित्रगुप्त मंदिर से इनका पूर्व से लगाओ रहा है कई बार आते जाते रहे हैं और सहयोग के भी बात की थी हालांकि वह अधूरा रह गया। इन्होंने श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर का भी जीवन आधार कराया है सभी मंदिरों के लिए चित्रगुप्त जी की प्रतिमा दी है।
अंत में 2 मिनट का मन रखकर आत्मा के शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई।
प्रमुख सदस्यों में लाल बाबू श्रीवास्तव अधिवक्ता डॉ संदीप कुमार अधिवक्ता डी राजन अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा सुरेंद्र कुमार सिन्हा डॉक्टर अरविंद कुमार सिन्हा, रोशन कुमार डॉक्टर सुनील कुमार अधिवक्ता बार के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह नंदकिशोर यादव, अजय कुमार,आदि रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर: नगर जदयू आरा की वार्ड नं 14 में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।

rktvnews

सरैया में मुहर्रम पर दिखा आपसी सद्भाव का नजारा दर्जनों गांव के लोग ताजिया में हुए शामिल!जाप नेता रघुपति यादव का लोगो ने किया स्वागत।

rktvnews

आरएसएस के अंग्रेज़परस्ती के इतिहास की पुनरावृत्ति है भारत-अमेरिका संबंधों का यह काल।

rktvnews

भोजपुर: श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment