RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, जिले में 14-15 वर्ष की बच्चियों को लगेगा HPV टीका।

प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को HPV वैक्सीन की आवश्यकता और महत्ता से कराए अवगत।

जिले में माइक्रोप्लान बनाकर 14 से 15 वर्ष तक बच्चियों को उनके परिजनों के सहमति के पश्चात दिया जाएगा वैक्सीन।

सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया जाएगा HPV का टीका।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)28 मार्च।सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और महिला स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमे HPV वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त ने सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण को लेकर आवश्यक सभी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले में HPV वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि 14 से 15 वर्ष तक की बच्चियों के टीकाकरण के लिए एक ठोस माइक्रोप्लान तैयार किया जाए। यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित होगा और बच्चियों के परिजनों की अनिवार्य सहमति के पश्चात ही दिया जाएगा। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के खतरों और इस वैक्सीन की महत्ता के बारे में सही जानकारी मिल सके। इसके अलावा बैठक के दौरान पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को वैक्सीनेशन के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र बच्ची इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे। आगे उन्होंने जानकारी दी कि एचपीवी टीका बच्चियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए प्रथम चरण में अभी वैसे बच्चियों जिनकी आयु 14 वर्ष पूर्ण हो चुका है एवं 15 वर्ष से कम है, उन्हें दिया जाना है, यह कार्यक्रम 30 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा एवं प्रथम 03 माह कैंप मोड में चलेगा। साथ ही उपायुक्त ने टीकाकरण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जिले के लक्षित आयु वर्ग की शत प्रतिशत बच्चियों को प्रतिरक्षित करने हेतु की जा रही तैयारियों प्रशिक्षण, कोल्ड चैन, प्लानिंग, मॉनीटरिंग, अवेयरनेस एवं मोबिलाइजेशन, इंजेक्शन सेफ्टी, लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होने सूचना एवं जनसंपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण संबंधित विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उक्त टीकाकरण अभियान को सफल बनाने एवं एचपीवी टीकाकरण को लेकर मौजूद भ्रांतियों एवं आशंकाओं को भी दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। उन्होंने आईसीडीएस के तहत मोबिलाइजेशन करने, विद्यालयों में पेरेंट टीचर मीटिंग करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलाव उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी, एम्स के अधिकारी, डीएमएफटी की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीपीएम नीरज भगत, एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मी संतोष तिवारी, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:एक अच्छा शिक्षक सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता होता है : डॉ देवेंद्र दीपक

rktvnews

भ्रष्टाचार और पेपर लीक की आग की लपटों में झुलसते छात्र।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया “बेटी जन्मोत्सव – कन्या रत्न” सम्मान अभियान का विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सहायक सचिव के रूप में नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की।

rktvnews

भोपाल:“मन की कूक” कैलाश मेश्राम की काव्य कृति दुष्यंत संग्रहालय में हुआ लोकार्पित।

rktvnews

भोजपुर : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 51 विद्यालय बंद।

rktvnews

Leave a Comment