जिन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए उसे दरकिनार किया गया:प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा
RKTV NEWS/पटना(बिहार )11 नवंबर। मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष और बिहार के जनक महामानव डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की 155वीं जयंती श्रद्धापूर्वक सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही और श्रद्धापूर्वक इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इनके कृतित्व को याद किया।
उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक अभिवादन करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि ऐसे विरले महामानव कभी-कभी आते हैं जो न केवल राष्ट्र को संदेश देते हैं बल्कि अपनी सेवा अपनी योग्यता अपनी बुद्धिमत्ता से मार्गदर्शन दे जाते हैं जिसे सदियों सदियों तक कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन्होंने बताया कि देश के लिए संविधान राष्ट्र दर्शन और राष्ट्रीय चिंतन था जो सबके हित और नियम संगत हो, दूसरी बात बिहार जनक के रूप में इन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, पत्रकारिता, वकालत, शैक्षणिक अनुभव , को लगाकर बिहार प्रांत को अलग बनाया। तीसरा बात शिक्षा के महत्व और जनमानस के भीतर जागरूकता बढ़ाने के लिए सिन्हा लाइब्रेरी और कई विश्वविद्यालय में सहयोग कर अलख जगाने का काम किया, चौथी बात अपने कुल चल अचल संपत्ति को दान देकर बिहार सरकार और शिक्षा जगत को अस्तित्व प्रदान किया जिसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार विधानसभा,बिहार विधान परिषद, जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट,आदि रहा। पांचवी उनका घर सदा मेहमानों के लिए खुला रहता था चाहे विदेश से आए मेहमान हो या राष्ट्रीय स्तर के या सरकारी अफसर , जो भी आया सबसे पहले इनका मेहमान बनता था और इन्होंने अपने टेबल पर आज तक अकेले नहीं भोजन किया, इनका मानना था कि भोजन एक बहाना है उस टेबल पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समस्याओं का निदान की चर्चा होती थी। शिक्षाविद के रूप में कई विश्वविद्यालय के कुलपति और बिहार के राज्यपाल के रूप में भी अपना योगदान दिया। इनके ईनही गुनो के कारण
महात्मा गांधी और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भी सदा सम्मान करते थे।
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि जी महान व्यक्तित्व को उनके योगदान के लिए भारत रत्न की उपाधि से नवाजा जाना चाहिए था उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को भुलाकर दरकिनार किया जाता है जिसे आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी इसके लिए राजनेताओं को जवाब देना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने सरकार से मांग की है की बिहार राज्य के निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न की उपाधि दिया जाए इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव ने कहा है कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व से आज के नेताओं को सीख लेना चाहिए और बिहार के निर्माण के लिए कुछ काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सुनील कुमार श्रीवास्तव महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिचा वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी अवधेश प्रसाद सिन्हा आलोक कुमार विशाल वर्मा प्रदेश सचिव धनंजय कुमार , व्यवसाय मंच के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद शक्ति कुमार सिन्हा उपस्थित थे। इस आसय की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने दिया।

