
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 नवंबर। वार्षिक चित्रगुप्त पूजनोत्सव श्री चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार आरा परिसर में हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में प्रबंधक दिनेश प्रसाद मुन्ना तथा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर के एन सिन्हा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर शहर के सभी गणमान्य लोग पारंपरिक परिधान में सज धार कर मंदिर परिसर में उपस्थित हुए।
आचार्य विजय पांडेय तथा मंदिर के पुजारी मधुसुदन पांडेय के नेतृत्व में पूजा भगवान चित्रगुप्त के जयकारे के शुरू हुआ। यजमान के रूप में डॉक्टर संजीव कुमार डॉक्टर अरविंद कुमार चित्रांश दुर्गेश,वासुदेव नारायण सच्चू, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव रहे। पूजा में शामिल सम्मिलित सभी भक्तों को पेन गमछा दिया गया।भक्ति भाव से भगवान चित्रगुप्त की पूजा हवन,आरती,के पश्चात प्रसाद प्रसाद वितरणहुआ। इसी क्रम में कई लोगों को समझ में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित साल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सह शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर की उपस्थित रहे। इन्होंने भगवान चित्रगुप्त को नमन करते हुए इनके आदर्श और कई संस्मरणों को सुना कर अपनी बातों को साली नेट से रखते हुए सबका मनोबल बढ़ाया। समिति की ओर से इन्हें भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई लोगों गायक मंडली को उनके हाथों से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो सच्चिदानंद सहाय डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, शंभू चौरसिया, हकीम प्रसाद , अधिवक्ता सुरेश सिंह , आरा बार के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनमोहन ओझा सहित सभी पदाधिकारी,डा संजीव कुमार सिन्हा, डॉ संदीप कुमार अधिवक्ता डी राजा एन डॉ सतीश कुमार सिन्हा ,डॉ मृत्युंजय कुमार सिन्हा,डा विभा कुमारी,डा निर्मल कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, लाल बाबू श्रीवास्तव,चित्रांश दुर्गेश, ऋतुराज चौधरी, सत्यनारायण प्रसाद सिन्हा सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य, अन्नपूर्णा सिन्हा, आदि रहे। इंदु देवी आलोक अंजन छोटे, संध्या समय मंदिर परिसर में गायक कलाकार द्वारा कार्यक्रम चल रहा है। प्रमुख गायको में भगवान दत्त ठाकुर, मनजीत कुमार, रोहिणी, आदि रहे।
