RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम पिलाना में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का किया निरीक्षण।

अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य में घोर लापरवाही, अनियमिता, खराब गुणवत्ता मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित को दिए नोटिस।

आंशिक रूप से पूर्व में बना हुआ था अंत्येष्टि स्थल।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)31जुलाई।ग्राम पिलाना में अंत्येष्टि स्थल के विकास की एक शासन के महत्वपूर्ण योजना है जो वर्ष 2023-24 में स्वीकृत हुई है इसमें कई कमियां व अनियमितताएं जो मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को निरीक्षण में मिली पिलाना गांव में अंत्येष्टि की स्थल का आशिक विकास पहले से ही था जिसमे दो शव स्थल पहले से थे, उसके बाद ही इसका चयन जो भी जिला पंचायत राज अधिकारी या उनकी टीम ने किया है इसमें भी उनका उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।
अंत्येष्टि स्थल संबंधित यह परियोजना करीब 24 लाख रुपए की है जिसके अंतर्गत 2 शव दाह स्थल ,1 शांति स्थल,1 स्टोर, चार दीवारी आदि का कार्य किया जा रहा है अंत्येष्टि स्थल, कार्य की गुणवत्ता जिलाधिकारी को खराब मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की इसके निर्माण कार्य में अब तक ₹9 लाख रुपए का कार्य इसके अंतर्गत किया गया है कार्य को करने वालों से सभी से रिकवरी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण कार्य से भविष्य में नुकसान हो सकता है।
जहां पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है उसके ऊपर ज्यादा ऊंची जगह छोड़ी जाती है या हवा या गर्मी निकालने का स्थान छोड़ा जाता है उसको कार्यदाई संस्थान ने सपाट लेटर बना दिया है उसका नुकसान यह हो सकता है कि 10- 20 शवों के अंतिम संस्कार के बाद में कितनी कमजोर हो जाएगी जिसके टूटने का खतरा बना रह सकता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है निर्माण की गुणवत्ता में जो यहां के तत्कालीन सचिव ,वर्तमान सचिव ,ग्राम प्रधान ,एक कंसलटिंग इंजीनियर है जो टेक्निकल सैंक्शन देते हैं,उन्होंने उसके अलावा जो डीपीआरओ कार्यालय है वह भी इसके लिये उत्तरदाई है कि इस परियोजना को वह किस प्रकार से देख रहे हैं और अंत्येष्टि स्थल के कार्यों में ऐसी जो घोर लापरवाही अनियमिता, खराब गुणवत्ता का कार्य मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करी और सभी को नोटिस देने के निर्देश दिए और उन्होंने इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री, खंड विकास अधिकारी भंवर सिंह ग्राम प्रधान सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर: उपायुक्त ने प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश से की मुलाकात,दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा :मंत्री संजय प्रसाद यादव का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

विकसित भारत युवा कनेक्ट ने 50-कैंपस की उपलब्‍धि प्राप्‍त की, देशभर के छात्रों को प्रेरणा दी।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़ का आयोजन!विजेता खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित।

rktvnews

प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र बने आकर्षण का केन्द्र फोटो प्रदर्शनी को मिल रहा लोगों का अच्छा प्रतिसाद।

rktvnews

Leave a Comment