RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चित्रांश समिति द्वारा चित्रगुप्त पूजा समारोह, सम्मान समारोह एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)11 नवंबर।चित्रांश समिति, शीतल टोला, आरा के तत्वावधान में श्री चित्रगुप्त पूजा के पावन अवसर पर नवीन विद्यालय प्रांगण में भव्य चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त जी एवं कलम-दवात की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं समाज के कल्याण की कामना की।

पूजा में मुख्य रूप से यजमान के रूप में तारकेश्वर शरण सिन्हा, डॉ. के.एन. सिन्हा (संयोजक), डॉ रमेश कुमार सिन्हा,कुमार वैभव, सत्येंद्र स्नेही, सदन जी, कुमार निर्मल, रिंकू सिन्हा, नितेश श्रीवास्तव,जमुना प्रसाद, डॉ. संतोष सहाय, डॉ. ए.बी. सहाय, डॉ. विवेक, डॉ. आशुतोष, डॉ. रोहित, डॉ. ब्रजेश, डॉ. सुनील सिन्हा, शंकर जी, रामता प्रसाद श्रीवास्तव, डी. राजन, रवीन्द्र भारती, उज्ज्वल नारायण, समिति के सचिव सूरज कुमार, अनिकेत,विशाल, सदन जी एवं अन्य चित्रांश बंधु शामिल हुए।

संध्या समय आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जी.पी. श्रीवास्तव, डॉ. आर.के. सिन्हा एवं पूर्व एमएलसी लाल दास राय उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. पुष्पलता द्वारा डॉ. प्रतीक को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं, समाज की अत्यंत जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं उत्कर्ष बैंक की ओर से उपस्थित लोगों के बीच कलम का वितरण भी किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिभाओं का सम्मान

चित्रांश समिति द्वारा वर्ष 2026 में चिकित्सा, शिक्षा, संगीत, समाज सेवा, पत्रकारिता, खेल, न्याय एवं पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

चिकित्सा के क्षेत्र में: डॉ. अमित सिंह, डॉ. कुमार जितेन्द्र, डॉ. सौरभ प्रिंस एवं डॉ. प्रतीक ।

शिक्षा के क्षेत्र में: शिक्षाविद् डॉ. शैलेन्द्र जैन, पूर्व प्राचार्य, हर प्रसाद दास जैन स्कूल, आरा तथा मो. सैफ, अल-हफिज कॉलेज, आरा।

संगीत के क्षेत्र में:मो. मजहर, शंकर कुमार एवं रेणू वंशाल।

समाज सेवा के क्षेत्र में: सोनू राय (एमएलसी)।

पत्रकारिता के क्षेत्र में: डॉ. कुमार मोहित, सौरभ श्रीवास्तव (अंग भारत), मुकेश कुमार (दैनिक भास्कर) एवं पंकज सुधांशु (हिन्दुस्तान)।

खेल के क्षेत्र में: सुधीर कुमार सिंह, बिहार स्टेट फुटबॉल तथा ज्योतिन्दु कुमार, बिहार स्टेट थ्रोबॉल।

न्यायविद् के क्षेत्र में: रीता कुमारी एवं मृत्युंजय कुमार सिंह।

पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में:रविन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष एवं निशा कुमारी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. के.एन. सिन्हा (संयोजक), डॉ. आर.आर. कुमार, डॉ. बाला जी, डॉ. निर्मल, डॉ. शालिनी सिन्हा, डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. प्रतीक सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. प्रतीक ने किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. के.एन. सिन्हा एवं डॉ. ब्रजेश द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों, सहयोगी संस्थानों, समिति के सदस्यों एवं उपस्थित सभी चित्रांश बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग, शिक्षा, सेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चित्रांश समिति, शीतल टोला, आरा, भोजपुर ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related posts

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा रविदास घाट पर नौकाओं के लिए फ्लोटिंग मोबाइल रि-फ्यूलिंग (एमआरयू) सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया, इस साल 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की आशा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

rktvnews

भोजपुर:बाल दुर्व्यापार से निपटने के लिए सभी विभाग व एजेंसियों एकसाथ मिलकर कार्रवाई करे : सचिव डा सुनीता सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 मई 25

rktvnews

भोजपुर:सतर्कता दिवस पर जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया संकल्प:सचिव डा सुनीता

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 मई 26

rktvnews

Leave a Comment