
दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु की गई प्रार्थना।

जिले के मीडिया कर्मी, रंगकर्मी, राजनीतिक एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहें।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )11 सितंबर।शहर के जेपी स्मारक मंच पर भोजपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में पत्रकार सह रंगकर्मी रजनीश त्रिपाठी की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता पत्रकार प्रशांत रंजन एवं संचालन रंगकर्मी अशोक मानव ने किया। वहां मौजूद लोगों ने दिवंगत पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया। सभा में उपस्थित लोगों ने रजनीश त्रिपाठी को एक निर्भीक पत्रकार के साथ-साथ कुशल रंगकर्मी बताया। कहा कि रजनीश त्रिपाठी ने जो समाज में अपनी पहचान को स्थापित किया है, उसे कभी भुला नहीं जा सकता। सभा में जुटे पत्रकार, रंगकर्मी, साहित्यकार, राजनीतिज्ञ और अन्य कई क्षेत्रों से आएं बुद्धिजीवियों ने बारी-बारी से दिवंगत पत्रकार रजनीश त्रिपाठी को याद कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान दिवंगत पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहयोग करने, पत्रकार, रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ एवं बुद्धिजीवियों का एक ग्रुप बने। ताकि विषम परिस्थिति में लोग एक-दूसरे की मदद कर सके। वहीं इस शोकसभा में प्रोफेसर नीरज सिंह ,पूर्व विधायक भाई दिनेश ,संभावना स्कूल के प्रिंसिपल अर्चना सिंह ,जिला पार्षद भीम यादव, राजद नेता मनोज कुमार सिंह, युवा राजद सोनू राय, भाजपा नेता तारकेश्वर ठाकुर, जितेंद्र शुक्ला चंद्रभानु गुप्ता, समाजसेवी सुनीता सिंह, रेड क्रॉस सचिव विभा कुमारी, डी राजन,भास्कर मिश्रा, अशोक मानव, राहुल चौरसिया, माले नेताअमित कुमार बंटी, पत्रकार सोनू सिंह, दीनानाथ मिश्रा, प्रशांत रंजन, समीर, निक्की, आजाद भारती ,विशाल कुमार, जितेंद्र, कुमार धर्मेंद्र ,आशुतोष पांडे ,ए कृष्ण कुमार ,विजय कुमार पांडे ,नरेंद्र सिंह, दिनेश प्रसाद, अनिल त्रिपाठी ,विक्रांत राय ,गौरव सिंह, रविंद्र कुमार सिंह ,कमलेश दुबे, अमरेंद्र कुमार ,गौतम कुमार ,पिंटू, पुष्कर आदि लोगों उपस्थित थे।
