RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार को दिया जा रहा है बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)11 नवंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी, आधुनिक और रोजगारपरक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक, नवाचार और उन्नत कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री यादव ने बुधवार को नई दिल्ली मंडपम में निजी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारत एग्रीकल्चरल कॉन्फ्रेंस में सत्र को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार का विशेष ध्यान प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर है। किसानों को परंपरागत खेती के साथ नई तकनीकों और लाभकारी कृषि गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।कृषि क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से निवेशकों को विभिन्न विभागों की आवश्यक अनुमतियां एक ही व्यवस्था के अंतर्गत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर अधिक से अधिक कृषि भूमि को सिंचित क्षेत्र के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के साथ कृषि अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। इससे उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सरकार द्वारा महिला किसानों, युवाओं और प्रगतिशील किसानों को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। कृषि को केवल परंपरागत व्यवसाय तक सीमित न रखते हुए इसे आधुनिक तकनीक, उद्यमिता और रोजगार से जोड़ने की दिशा में पहल की जा रही है। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, बेहतर बीज, आधुनिक कृषि उपकरणों तथा फसल प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करने और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

राज्य सरकार का लक्ष्य कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार करना है। आधुनिक कृषि, निवेश, नवाचार और किसान-केंद्रित योजनाओं के समन्वय से मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व मे “सहयोग शिविर” के दौरान पंचायत स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान को मिली गति।

rktvnews

राजकीय समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व उपेंद्र नाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी गई श्रृद्धांजलि।

rktvnews

विशेष ग्रैंड फेस्टिव गिफ्टिंग ऑफर्स ‘मेट्रो- ए वर्ल्ड ऑफ गिफ्ट्स’ के साथ ‘मेट्रो कैश एंड कैरी’ भारत में अपने सफल दो दशकों का जश्न मना रहा है।

rktvnews

10 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा “चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल।

rktvnews

गढ़वा:राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग में अव्यवस्था एवं एमडीएम संचालन में अनियमितता की शिकायत पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment