RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जगदीशपुर एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर 197-जगदीशपुर एवं 198-शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ काकिला स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित करें तथा यह भी देखें कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक (Assured Minimum Facilities) उपलब्ध है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता तक मतदाता सूचना पर्ची (Voter Information Slip) का वितरण शत-प्रतिशत होना चाहिए। इसके साथ ही सभी सेक्टर पदाधिकारी नियमित रूप से बीएलओ एवं आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता एवं पर्ची वितरण के कार्यों की नियमित समीक्षा करें।
जिलाधिकारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिस मतदान परिसर में तीन या उससे अधिक मतदान केंद्र हैं, वहां मॉडल, डिजाइन एवं कलर कोडिंग के आधार पर सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारियों को PRO Application, फॉर्म 17C, वेबकास्टिंग के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जगदीशपुर एवं शाहपुर के निर्वाची पदाधिकारी, एसडीपीओ जगदीशपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, , डीपीओ शिक्षा विभाग, अवर निर्वाचन पदाधिकारी जगदीशपुर, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नव विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या! सात पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

बिहार:बियाडा का ऐतिहासिक पहल: पीसीसी में पहली बार नीलामी के माध्यम से भूमि आवंटन।

rktvnews

भोजपुर: जदयू महानगर की प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ले तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 मई 24

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment