RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : शाहपुर मे हेरोइन व बीयर जब्त! जप्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 10 लाख! महिला गिरफ्तार पति फरार।

शाहपुर थाना परिसर मे मादक पदार्थ हेरोइन की बरामदगी पर प्रेस कांफ्रेस करते जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार, मजिस्ट्रेट सह सीओ आनंद प्रकाश व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 नवम्बर। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित  के निर्देश पर जिले मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाहपुर पुलिस ने छापामारी कर हेरोइन के साथ-साथ बीयर भी बरामद किया है। इस आशय की जानकारी जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने दी। शाहपुर थाना परिसर मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे एसडीपीओ, जगदीशपुर रवि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैला गाँव मे हेरोइन की तस्करी हो रही है। सूचना के आलोक मे विशेष छापेमारी दल का गठन एसडीपीओ, जगदीशपुर रवि कुमार के नेतृत्व मे किया गया जिसमे मजिस्ट्रेट सह सीओ आनंद प्रकाश, थानाध्यक्ष पुनि संतोष कुमार सिंह, पुअनि अजीत कुमार झा, पुअनि राजीव ओझा, पुअनि सुरेंद्र मांझी, सअनि राजाराम, पुलिस बल एवं महिला सिपाही शामिल थे। छापेमारी दल द्वारा मंगलवार की  दोपहर 12:53 बजे रानीसागर स्थित कनैला गाँव मे छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 63 पुड़िया मे 50.83 ग्राम हेरोइन, 2860/- रुपया नगद, मोबाइल के साथ-साथ 63 कैन किंगफिशर बीयर बरामद किया गया। बरामद बीयर की मात्रा 31.5 लीटर है। बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। छापामारी के दौरान पुलिस ने
मौके पर से ज्योति देवी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वह कनैला गाँव के बम बहादुर पासवान की पत्नी बताई जाती है। छापामारी के दौरान बम बहादुर पासवान भागने मे सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश मे लगातार छापेमारी कर  रही है। गिरफ्तार महिला ज्योति देवी (35 वर्ष) तथा उसके पति बम बहादुर पासवान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत शाहपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला ज्योति देवी को जेल भेज दिया। जिले मे नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस गिरफ्तारी से मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों मे हडकंप व्याप्त हो गया है।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

उज्जैन : बाबा रामदेव ने किए विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के दर्शन।

rktvnews

भोजपुर:आज भी देश के कुछ गद्दार और विदेशी ताकते देश को बाँटने की रच रहे साजिश : उपमुख्यमंत्री

rktvnews

भोपाल के साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण : साहित्यकार पार्क का भूमि पूजन सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया आई0टी0आई0 में बन रहे निर्माणाधीन अटल कला भवन एवं खेल मैदान का निरीक्षण

rktvnews

नई दिल्ली:नागर विमानन मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment