RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना: दींपकर का यक्ष प्रश्न ?पूछा 65 लाख काटे गए मतदाताओं में क्या एक भी भाजपा समर्थक नहीं?

इलेक्शन कमीशन दरअसल अब इलेक्शन ओमीशन बन गया है: दीपंकर

RKTV NEWS/पटना(बिहार )24 अगस्त।भाकपा-माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस बयान जारी करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया में 65 लाख मतदाताओं को बाहर कर दिया गया है. सवाल यह उठता है कि क्या इनमें से एक भी भाजपा समर्थक नहीं है?
उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा बीएलए भाजपा के ही हैं, और कहा जाता है कि वे काफी सक्रिय भी हैं. फिर यह कैसे संभव है कि अब तक उन्होंने एक भी आपत्ति नहीं दर्ज कराई? भाजपा और जदयू इस पर चुप क्यों हैं?
का. दीपंकर ने आरोप लगाया कि 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने एक गलत तर्क देकर अपनी जवाबदेही राजनीतिक दलों पर डालने की कोशिश की. आयोग ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के मिलाकर करीब डेढ़ लाख बीएलए हैं – फिर वे क्या कर रहे हैं? जबकि सच्चाई यह है कि मतदाता सूची का सही निर्माण करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है, न कि राजनीतिक दलों की. राजनीतिक पार्टियां और नागरिक समाज केवल सहयोगी हो सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के बीएलए ने अब तक एक भी आपत्ति क्यों नहीं दर्ज कराई? क्या चुनाव आयोग और भाजपा के बीच कोई अंदरूनी सांठगांठ है? क्यों नहीं कोई सवाल खड़े किए?
आयोग की प्रक्रिया बेहद जटिल, अपारदर्शी और आम जनता के लिए समझ से बाहर है. इस प्रक्रिया में शिकायत दर्ज कर पाना भी बहुत मुश्किल है.
माले महासचिव ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग माले के बीएलए की संख्या 1500 बता रहा है, जबकि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के डैशबोर्ड पर यह संख्या 2500 है. इनमें से लगभग 1000 बीएलए अब तक पेंडिंग रखे गए हैं. एसआईआर प्रक्रिया को दो महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन आयोग अभी तक इन बीएलए को मान्यता नहीं दे पाया है. अपना काम तो ठीक से हो नहीं पा रहा, उलटे हम पर ही सवाल खड़ा किया जा रहा है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब आयोग बीएलए को मान्यता ही नहीं देगा, शपथपत्र की प्रति उपलब्ध नहीं कराएगा, और प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से बताएगा नहीं – तो आपत्तियां दर्ज कैसे होंगी?
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान नियम के अनुसार एक बीएलए एक दिन में केवल 10 और अधिकतम 30 मतदाताओं की आपत्ति ही दर्ज कर सकता है. ऐसे में जिन बूथों पर 30 से अधिक विसंगतियां हैं, उनका क्या होगा? यह साफ संकेत देता है कि चुनाव आयोग की मंशा मतदाताओं को सूची से बाहर करने की है.
का. दीपंकर ने कहा कि अब बिहार की जनता सब समझ चुकी है. इस बार वोट की चोरी नहीं होने दी जाएगी. वोटर अधिकार यात्रा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एसआईआर के खिलाफ गुस्सा और एनडीए की 20 वर्षों की विफलताओं के खिलाफ बदलाव की तीव्र आकांक्षा दिख रही है.

Related posts

राजस्थान:कोटा शहर में हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, हवाई हमले की सूचना पर दिखा क्विक रेस्पॉन्स, समय पर शुरू किए राहत व बचाव कार्य।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 32 करोड़ 75 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मास्टर ट्रेनरों का उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

शाहपुर के करजा में दो पक्षों के बीच मारपीट!फायरिंग की भी सूचना पर आधिकारिक पुष्टि नही!

rktvnews

उत्तराखंड:01 जून से खोल दिया जायेगा विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक पर्यटकों के लिए।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment