RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से की जन सुनवाई।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)14 फरवरी। शुक्रवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन व आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे ना केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है।आयोजित जनता दरबार में कुल 42 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक समस्याएं, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड और से संबंधित विषय प्रमुख रहे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई की और कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े।साथ ही सभी आवेदनों को जन समाधान पोर्टल पर निश्चित रूप से तय समय सीमा के अंदर अपलोड करना सुनिश्चित करें।यह पोर्टल विशेष रूप से जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन और करवाई से ऑनलाइन अवगत करने हेतु बनाया गया है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Related posts

वैशाली:आयुक्त तिरहुत प्रमंडल ने की कार्तिक पूर्णिमा तैयारियों की समीक्षा : दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों से वसूला जुर्माना।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,दरभंगा द्वारा 09 दिसम्बर 23 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

बक्सर:उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल के द्वारा 45 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

rktvnews

77 वां गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार— रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति ने पुरस्कार किया ग्रहण।

rktvnews

रामगढ़: गुमशुदा मूकबधिर बालक को परिजनों को किया गया सुपुर्द।

rktvnews

Leave a Comment