RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: राष्ट्रपति के आगमन को ले उपायुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)14 फरवरी।26 फरवरी को जमशेदपुर में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयोजन समिति, पुलिस विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यकारी एजेंसियों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजन स्थल कदमा, सोनारी एयरपोर्ट सहित परिभ्रमण मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए। पुलिस पदाधिकारियों को परिभ्रमण मार्ग पर सुरक्षा घेरा सुदृढ़ रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने हेतु आवश्यकता अनुसार ड्रॉप गेट, बैरिकेटिंग आदि कार्य करने का निर्देश दिया गया। आयोजको को निमंत्रण कार्ड, बैक ड्रॉप, स्पीच नोट, डायस प्लान सहित संपूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, एडीएम एसोआर राहूल ,आनंद , ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक, यांत्रिकी विभाग के अभियंता, आयोजन समिति के सदस्य समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:खेती के उपयोग में आदान व गुणवत्ता को आश्वस्त करने में कृषि विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका – उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा

rktvnews

दरभंगा: गणतंत्र दिवस पर झाँकी को लेकर डीडीसी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कारपोरेट-महाजनी लूट को छुपाने के लिए नरेंद्र मोदी ने छेड़ा मंगलसूत्र का राग, माइक्रो-फाइनेंस का कर्ज बना महिलाओं के गले की फांस : मीना तिवारी

rktvnews

10 अगस्त 2023 को होगा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा- सारण के प्रबंधन समिति का चुनाव।।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में वाहन कोषांग एवं सुगम के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment