RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव कॉलेज में 7–8 अप्रैल 26 को होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फरवरी।श्री त्रेडंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में सात और आठ अप्रैल 26 को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी होने जा रहा है। प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी ने बताया कि आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से सक्रियता से तैयारी कार्य कर रहा है। इसका विषय बिहार में उच्च शिक्षा का कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल रूपांतरण: चुनौतियाँ, अवसर और नीतिगत प्रभाव) विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में आयोजित होगा। इन्होंने बताया की संगोष्ठी का उद्देश्य बिहार के संदर्भ में उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल तकनीकों की भूमिका, उससे जुड़ी चुनौतियों, संभावनाओं तथा नीतिगत प्रभावों पर गंभीर शैक्षणिक विमर्श को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।यह आयोजन शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं नवाचार को सुदृढ़ करेगा।
सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. अम्बरीस गौतम, सहायक प्राध्यापक (समाजशास्त्र विभाग) ने बताया कि संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्वान विभिन्न तकनीकी, सामाजिक एवं नीतिगत आयामों पर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मंच अंतर-विषयी संवाद को सशक्त करते हुए बिहार की उच्च शिक्षा प्रणाली के लिए ठोस नीति-सुझाव प्रदान करेगा।आयोजन में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, संस्कृत, इतिहास तथा मनोविज्ञान के सभी स्नातकोत्तर विभागों का शैक्षणिक सहयोग (एसोसिएशन) प्राप्त है। इन विभागों के संयुक्त सहयोग से यह आयोजन बहु-विषयी दृष्टिकोण को सुदृढ़ करते हुए उच्च शिक्षा के समग्र डिजिटल रूपांतरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अकादमिक पहल सिद्ध होगा।

Related posts

मणिपुर की जातीय हिंसा, अधिकारियों की अग्नि परीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:10 दिसंबर 23

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक राष्ट्र के विश्वकर्मा होते हैं: डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

रायपुर : छेरछेरा तिहार : सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति का उत्सव।

rktvnews

पटना:सरस मेला बना आकर्षण का केंद्र, आगंतुकों को भा रहे हैं शिल्प।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसाइटी में डीडीसी ने किया झंडातोलन।

rktvnews

Leave a Comment