RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : निर्माणधीन थाना भवन का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फरवरी।पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा ख्वासपुर थाना के नव-निर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया गया। भवन आधुनिक मानकों के अनुरूप निर्मित है, जिसमें सुव्यवस्थित कार्यालय कक्ष, अभिलेख कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत कक्ष, महिला परामर्श कक्ष, आगंतुक कक्ष तथा प्रतीक्षालय की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही परिसर में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता, संरचनात्मक सुदृढ़ता एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नव-निर्मित भवन का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करते हुए इसे जनहित में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।नया भवन पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करने, त्वरित अनुसंधान, बेहतर अभिलेख प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था संधारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। ख़्वासपुर थाना में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक मे थाना अंतर्गत लंबित सभी कांडों की गहन समीक्षा की और अनुसंधान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को केस डायरी को नियमित रूप से अद्यतन करने एवं सभी मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के फायरिंग और त्वरित कार्रवाई अभ्यास ‘भारत शक्ति’ का अवलोकन किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

उज्जैन:पौधे लगाने के साथ उनके पेड़ बनने तक देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिले -कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

रामगढ़:प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव धूमधाम से संपन्न कई कार्यक्रमों की अध्यक्षता की राष्ट्रीय कुंवर सेना के अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार ने।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment