RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: राहुल गाँधी और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा नही,एसआईआर भोकाल यात्रा है: रितुराज सिन्हा

भाजपा द्वारा चुनाव की तैयारी जोर पर।

जिला कार्यालय मे सांगठनिक बैठक का आयोजन।

राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर बोला हमला।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे रविवार को भाजपा जिला कार्यालय मे चुनाव की तैयारी के दृष्टिकोण से सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया।
बेठक मे बतौर मुख्य अतिथि उतराखंड के संगठन मंत्री अजय भट्ट एवं राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा, अन्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी सिदार्थ शंभु,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, मुनी देवी,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम के साथ हुआ।सभी मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने स्वागत भाषण करते हुए बैठक मे आए सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का अभिवादन किए। मुख्य अतिथि अजय भट्ट,रितुराज सिन्हा, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा द्वारा चुनाव की तैयारी का मूल मंत्र दिया गया और आगामी कार्यक्रमों पर विशेष फोकस किया गया। द्वय विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह एवं राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायको ने विधानसभा चुनाव मे सभी सात सीट एनडीए को जीतने का संकल्प दिया।
कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा ने प्रेस वार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए रितुराज सिन्हा ने कहा कि राहुल गाँधी एवं तेजस्वी यादव का वोटर अधिकार यात्रा भोकाल यात्रा है। ये दोनो लोग सड़को पर अराजकता फैला रहे है। काँग्रेस और राजद दोनो का एक लाख बीएलए दो है लेकिन अभी तक एक भी आपत्ति दर्ज नही किया गया है। राहुल गाँधी तो केवल गलती करनेवाला इंसान है। संसद और सुप्रीम कोर्ट से कितने बार माफी मांगना पड़ा। चुनाव आयोग ने तो प्रमाण मांगा है। एसआईआर पर बिहार की जनता को केवल वेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है। इन लोगो का केवल झुठ की राजनीति करना है,लेकिन बिहार की जनता बखूबी इनलोगो को जानती है और इन्हे माफ नही करेगी।
मीडिया द्वारा प्रश्न पूछने पर राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान संशोधन 130 राजनीतिक सूचिता स्थापित करने के लिए संशोधन है। कोई भी संबैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति जेल जाने के बाद शासन नही कर सकता।इसमे दोष कहाँ है,लेकिन विपक्ष इसका भी विरोध कर रहा है। उन्होने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान कर अपने बैनर पर जननायक राहुल गाँधी द्वारा लिखा जा रहा है,जिसे बिहार की जनता माफ नही करेगी।
कार्यक्रम में जिला कोर कमेटी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी,विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष,विस्तारक शामिल थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

आईएनएस रजाली में नौसेना पायलटों की पासिंग आउट परेड।

rktvnews

उज्जैन:30 लाख दीपक अर्पण कर गुड़ी पड़वा पर होगा शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने ओडिसा रेल हादसे के मृतकों के लिए शोक सभा का आयोजन कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:22 जून को होगा भोजपुर और बक्सर जिला का संत सम्मेलन, कमिटी गठित।

rktvnews

राजस्थान पुलिस को मिला नया नेतृत्व,आईपीएस राजीव कुमार शर्मा ने संभाला पुलिस महानिदेशक का कार्यभार।

rktvnews

Leave a Comment