RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

राजस्व मंत्री ने भूणास में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास !राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में करवाए गए बेहतरीन विकास कार्य: राजस्व मंत्री

जयपुर/राजस्थान 21अगस्त। देश में स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान प्रथम राज्य है। यह बात राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने रविवार को भीलवाड़ा जिले में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भूणास के शिलान्यास कार्यक्रम में आमजन को संबोधित करते हुए कही।
राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा की पूर्व में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव व महंगे इलाज के कारण आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता था, परंतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशानुरूप बेहतरीन चिकित्सकीय प्रबंधन के कारण आमजन को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क जांच योजना, निःशुल्क दवा योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिला है एवं उन्हें महंगे इलाज से मुक्ति मिली है। चिकित्सा सुविधाओं के तहत आमजन को अपने गांव के नजदीक ही त्वरित इलाज मिले इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास से ही कोरोना काल में बेहतरीन चिकित्सकीय प्रबंधन किया गया। लोगों को महंगी दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई तथा अस्पतालों में चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने रामनवमी पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का किया हवाई सर्वेक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जैन संत वृषभानंद जी महाराज ससंघ का आरा में हुआ मंगल प्रवेश।

rktvnews

संक्रांति, लोहड़ी मने

rktvnews

रायपुर : 2 साल के बच्चे को ब्रेन सर्जरी की जरूरत मुख्यमंत्री ने कहा अच्छा इलाज करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता खेलभवन में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment