RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेलराष्ट्रीय

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास।

कुक स्ट्रेट पार करने वाले एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बने।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)12 फरवरी।मध्यप्रदेश के गौरव, पद्मश्री सम्मानित अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने विश्व की सबसे कठिन समुद्री तैराकियों में से एक न्यूज़ीलैंड के कुक स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर इतिहास रच दिया। वे इस चुनौतीपूर्ण समुद्री मार्ग को पार करने वाले एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बन गए हैं।
तैराक श्री लोहिया 18 जनवरी 2026 से न्यूज़ीलैंड में इस अभियान की तैयारी कर रहे थे और लगातार ठंडे पानी में कठिन अभ्यास व अक्लिमेटाइजेशन कर रहे थे। 28 जनवरी को उनका पहला प्रयास खराब मौसम के कारण रोकना पड़ा था। उन्होंने हार नहीं मानी और पुनः तैयारी कर निर्धारित दिनांक 12 फरवरी को अदम्य साहस और आत्मविश्वास के साथ चुनौती स्वीकार की। तैराकी के दौरान उन्हें अत्यंत ठंडे पानी, तेज़ समुद्री धाराओं और प्रतिकूल मौसम जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, फिर भी उन्होंने दृढ़ संकल्प के बल पर लक्ष्य हासिल किया। 70 प्रतिशत दिव्यांग और व्हीलचेयर बाउंड होने के बावजूद उनकी यह उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और संघर्ष की मिसाल बन गई है।
तैराक श्री लोहिया ने अपनी सफलता का श्रेय न्यूज़ीलैंड के अपने तैराक साथियों, पायलट फिलिप्स तथा सहयोगी मुजीब खान को दिया, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण और प्रयास के दौरान उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश और पूरे भारत की विजय है। यह विजय संदेश देती है कि संकल्प, साहस और निरंतर प्रयास से कोई भी असंभव लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related posts

दरभंगा:सदर के छोटाईपट्टी पंचायत में प्रभारी डी.एम के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:जनपद को वर्ष 2024-25को मिला 1420100 पौध रोपण करने का लक्ष्य।

rktvnews

भोजपुर: परंपरागत तरीके से निकली हनुमान जी की शोभा यात्रा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगें जनता से रूबरू : मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन प्रत्येक गुरुवार।

rktvnews

Leave a Comment