RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:शिविर के दूसरे दिन हरिजन टोला में हुआ सर्वेक्षण कार्य।

प्लास्टिक प्रबंधन से होगा पर्यावरण सुरक्षित:डा अर्चना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मई। गुरुवार  को एसबी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वावधान में उदावंतनगर के बड़का गांव में सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का कार्यक्रम योगाभ्यास,लक्ष्यगीत एवं राष्ट्रगान से हुआ। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा महादलित टोला में शिक्षा,स्वच्छता आदि मूलभूत स्थिति का सर्वेक्षण किया गया गया और आंकड़ा एकत्रित किया गया। वही दूसरा सत्र में कूड़ा कचरा प्रबधंन विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अर्चना कुमारी ने कहा की प्लास्टिक कचरा पर्यावरण में एक बढ़ती हुई समस्या है जो वायु, जल और भूमि को प्रदूषित करता है। प्लास्टिक कचरे के उपचार के लिए उचित और प्रभावी तरीके होने चाहिए । इसे प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के रूप में जाना जाता है। प्लास्टिक को कम करना, पुन: उपयोग करना और पुनर्चक्रण करना प्लास्टिक कचरे को कम करने का सबसे टिकाऊ तरीका है। ऐसा करने से प्लास्टिक कचरे की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जायेगी और इस तरह हम अपने पर्यावरण को बचा सकेंगे। वही शिविर में आदित्य कुमार सिंह,,मोहित सोनू,मनदीप,अंकुश, पवन,मीरा,खुशी आदि अन्य कई स्वयंसेवक मौजुद रहें।

Related posts

उत्तर प्रदेश: बागपत:सरकार द्वारा संचालित केड़वा के वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को ना हो कोई समस्या,मूलभूत सुविधाएं कराई जाए उपलब्ध: जिलाधिकारी

rktvnews

बिहार:भोजपुर : लाठी डंडे से पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या! पूर्व से चला आ रहा है विवाद।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया शराब व मोटरसाइकिल बरामद।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत 1002 करोड़ रुपए की लागत से 1327 योजानाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, पटना स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के एकीकरण एवं स्वचालन योजना का बटन दबाकर किया उदघाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 सितंबर 25

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रेशिया में इटली के उपप्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment