RK TV News
खबरें
Breaking News

जाप नेता रघुपति यादव ने परिवारिक लाभ के तहत दुर्घटना में मृत करण के परिजनों को बीस हजार रूपये की राशि दिलवाई।

आरा/भोजपुर (अनिल सिंह)14 मार्च। आज जन अधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने सड़क दुर्घटना में मृत करण के परिजनों को परिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रूपए की राशि दिलवाई। आज सुबह तकरीबन 8 बजे पिरौटा पंचायत अंतर्गत पिपरा जयपाल गांव निवासी चरण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र करण कुमार सिंह की सिन्हा सरैया रोड डुमरा छलका के पास आरा से ट्यूशन पढ़ साइकिल से जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाते ही जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव सदर अस्पताल आरा पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और शव का पोस्टमार्टम करवाया। रघुपति यादव ने संबंधित अधिकारियों से बात कर परिवारिक लाभ ₹20000 का चेक  परिजनों को दिलवाया और सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था करा शव को उनके पैतृक गांव भिजवाया।रघुपति यादव ने परिजनों को दुर्घटना लाभ 400000 लाख रुपया जल्द मिले इसके लिए आला अधिकारीयों से बात की और अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया की जल्द से जल्द इसका भी भुगतान  मृतक के परिजनों को कर दिया जायेगा। रघुपति यादव ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

Related posts

राजस्थान:वर्ल्ड एनवायरमेंट डे समिट— 2025″ आयोजित, ऐसे पौधे लगाएं जो भरपूर छांव और ऑक्सीजन दें, पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें: राज्यपाल

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्ट यू पी के नवीन कार्यालय परिसर का किया उदघाटन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

काम आएगी किसी की दुआ!

rktvnews

कोटक अल्ट्स ने शुरू किया ‘कैटलिस्ट अवॉर्ड्स’, भारत के टॉप फाइनेंशियल वोडकास्ट को मिलेगा 25 लाख रुपए का इनाम।

rktvnews

ईसीआई ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया चुनावी बॉन्ड से संबंधित डेटा आज किया सार्वजनिक।

rktvnews

Leave a Comment